मध्यप्रदेश:महाआर्यमन सिंधिया ने सार्वजनिक तौर पर पहली बार कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह के साथ जय विलास परिसर में मनाया जन्म दिन कार्यकर्ताओं से की बात

ग्वालियर मध्य प्रदेश से जिला रिपोर्टर विनय त्रिवेदी कैमरामैन सागर शर्मा,

*महाआर्यमन सिंधिया ने सार्वजनिक तौर पर पहली बार कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह के साथ जय विलास परिसर में मनाया जन्म दिन कार्यकर्ताओं से की बात

ग्वालियर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन का बुधवार को ग्वालियर में जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कल शाम को महाआर्यमन भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रहें, कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की, शाम को केक काटकर उनके साथ ही अपना जन्मदिन मनाया। ऐसा पहली बार हुआ कि महाआर्यमन जनता व कार्यकर्ताओं के साथ सार्वजनिक रूप में किसी कार्यक्रम में अपना जन्मदिन मनाने के लिए आए। उन्होंने अपना जन्मदिन जयविलास पैलेस के परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मनाया। इस दौरान लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा केक काटे गए, तो वही सिंधिया समर्थकों ने उन्हें लड्डुओं से तौला। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई है
महाआर्यमन ने अपने जन्मदिन पर जनता के प्रेम व आर्शीवाद पर धन्यवाद दिया। जय विलास परिसर में भारतीय जनता पार्टी नेत्री हेमू कलानी मंडल महामंत्री सुमन परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जय विलास परिसर पहुंचकर महा आर्यमन के जन्मदिन की उन्हें बधाई देकर हर्ष उल्लास के साथ उनके जन्मदिन को मनाया
अपने कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत में महाआर्यमन ने कहा कि इतने प्रेम व स्नेह के लिए जनता का धन्यवाद कहना चाहूंगा
कार्यकर्ता में दिखा उत्साह*-
महाआर्यमन के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। ग्वालियर के अलावा अंचल के अन्य जिलों से भी भाजपा कार्यकर्ता व सिंधिया समर्थक नेता जन्मदिन कार्यक्रम में पहुंचे। ग्वालियर शहर में उनके हजारों बैनर व पोस्टर लगाए गए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्यप्रदेश:सिरफिरे आशिक ने कारोबारी दंपत्ति को गोली मारकर किया घायल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को हथियार सहित किया गिरफ्तार

Thu Nov 18 , 2021
ग्वालियर से जिला रिपोर्टर विनय त्रिवेदी कैमरामैन विक्की खानसिरफिरे आशिक ने कारोबारी दंपत्ति को गोली मारकर किया घायल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को हथियार सहित किया गिरफ्तार,ग्वालियर के जनक गंज थाना क्षेत्र के झूलेलाल कॉलोनी में रहने वाले तिली कारोबारी राजेश वाधवानी की […]

You May Like

Breaking News

advertisement