मध्य प्रदेश //रीवा 136बे दिन किसान रामबहादुर सिंह लाला के नेतृत्व में जारी रहा धरना

ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934

रीवा 18 मई 2021.. संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता शिव सिंह ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में 136बें दिन ग्राम बिहरा में किसान रामबहादुर सिंह लाला के नेतृत्व में दिया गया धरना धरने में कोविड-19 नवीन गाइडलाइन का पालन जारी रहा धरने में प्रमुख रूप से किसान राजेश सिंह रवि सिंह बेटू इंद्रजीत सिंह संखू आदि उपस्थित रहे वही किसान आंदोलन के समर्थन में वार्ड क्रमांक 5 के पूर्व पार्षद आनंद सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना रखा गया जिसमें किसान दुर्गा सिंह पूर्व सैनिक सरपंच कमलेंद्र सिंह राजू सिंह आदि उपस्थित रहे

प्याज की बर्बाद फसल के क्षतिपूर्ति की मांग

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने बेमौसम बारिश से प्याज की बर्बाद फसल को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन तत्काल सर्वे कराए सर्वे उपरांत किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए नेताओं ने यह भी कहा कि गेहूं खरीदी व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है तौलाई में काफी लेट लतीफी हो रही है जिसे किसान बर्दाश्त नहीं करेगा शीघ्र समुचित व्यवस्था कराई जाए

सतना कोठी के किसानों के ऊपर लाठीचार्ज की निंदा

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बृहस्पति सिंह भागवत प्रसाद पांडे रामायण सिंह शिव सिंह कुंवर सिंह रामजीत सिंह गया प्रसाद मिश्रा ओमनारायण सिंह नरेंद्र सिंह सेंगर इंद्रजीत सिंह संखू शोभनाथ कुशवाहा फौजी यदुवंश प्रताप सिंह उमेश सिंह मिथिला सिंह अजय पांडे विश्वनाथ चोटीवाला तेजभान सिंह संत कुमार पटेल जयभान सिंह किसान शैलेंद्र भाई अभिषेक कुमार पटेल शिवपाल सिंह केशव शर्मा डॉ आर पी पटेल पुष्पराज सिंह सिकरवार राजेश सिंह जरहा राजेंद्र सिंह बरा हेमराज बधरा अनिल सिंह जवा सर्वेश सिंह रत्नेश सिंह शमशेर सिंह अनूप सिंह धोनी सचिन सिंह ने कहा कि विगत 17 मई को सतना जिले के कोठी कस्बे में सब्जी उत्पादक किसानों के ऊपर जिस तरह से पुलिस ने लाठियां चलाई कई किसान घायल हुए उक्त घटना की संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग घोर निंदा करता है तथा समूचे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच की मांग के साथ दोषी प्रशासनिक लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करता है

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश// रीवा तराई अंचल के हित में हिन्दू युवा संघ के युवा आगे आए

Tue May 18 , 2021
ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 आज ग्राम पंचायत टिकैतन पुरवा से वितरण की हुई शुरुआत हर पंचायत में वितरण करने का जिम्मा उठाया है युवाओं ने हिन्दू युवा संघ द्वारा चलाया जा रहा सेवा समर्पित अभियान तराई क्षेत्र जवा: हिन्दू युवा संघ द्वारा जवा के ग्राम पंचायत टिकैतन […]

You May Like

advertisement