मध्य प्रदेश //रीवा गुढ़ पीएचई विभाग की उदासीनता से बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामवासी

मध्य प्रदेश //रीवा गुढ़ पीएचई विभाग की उदासीनता से बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामवासी

ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934

रीवा जिले की रायपुर कर्चुलियान जनपद में पी एच ई विभाग द्वारा हैंड पंप सुधार का कार्य नहीं किया जा रहा है जिससे रहवासियों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है खंड रायपुर कर्चुलियान पी एच ई के अधिकारियों द्वारा रूचि नहीं ली जाती है कई जगह नल जल योजनाएं बंद है हैंड पंप भी खराब है कोई सुनने वाला नहीं है अधिकारी सिर्फ फोन पर आश्वासन देते हैं मगर कार्य नहीं करते इसी तरह ग्राम पंचायत तमरा देश, जरहा, अमवा, गौरा, अमिलिहा, सहित पंचायतों में दर्जनों हैंड पंप वेंटिलेटर पर पड़े हुए हैं साथ ही नल जल योजनाएं भी भूमिगत नजर आ रही है फोन से कार्यपालन अभियंता से भी बात की गई मगर कोई हल नहीं निकला उपरोक्त आरोप महिला कांग्रेस रीवा ग्रामीण की जिलाध्यक्ष सीमा सिंह जरहा एवं कांग्रेस नेता जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह जरहा ने संयुक्त रूप से आरोप लगाते हुए कहा है कि रायपुर कर्चुलियान में पदस्थ पीएचई के अधिकारियों को तत्काल यहां से हटाया जाएं नहीं तो जनता पानी के लिए तरसेगी वही कांग्रेस नेता शिवेंद्र सिंह जरहा ने जनता के हित को देखते हुए तत्काल हैंडपंप का सुधार शुरू करवा दिए है जिससे लोगों में खुशी का माहौल निर्मित है वही शिवेंद्र सिंह ने भ्रष्ट तानाशाही के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए जो जनता के कार्य में रुचि नहीं लेते उनके ऊपर कार्यवाही हो वही शिवेंद्र सिंह जरहा ने कहा है कि जो अधिकारी जनता के कार्य नहीं करते उनके खिलाफ सरकार द्वारा कार्यवाही की जानी चाहिए भाजपा सरकार में सभी त्रस्त वही महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा है कि भाजपा की सरकार में किसी भी व्यक्ति का कोई काम नहीं हो रहा है एक तरफ बिजली विभाग की तानाशाही दूसरे तरफ पीएचई की तानाशाही तीसरे तरफ खाद्य विभाग की तानाशाही जो सीधे जनता से जुड़े हुए चीजें हैं उस पर अधिकारियों का काम करने का तरीका गलत है कई ग्राम पंचायतों में खाद्यान्न से वंचित लोग मौजूद है उनके राशन कार्ड बंद कर दिए गए अभी तक उन्हें राशन नहीं दिया गया सरकार सिर्फ झूठी घोषणा करती है अगर उपरोक्त बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो पीएचई विभाग बिजली विभाग खाद्य विभाग का घेराव तत्काल किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी !

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश //रीवा को स्वच्छ बनाने रीवा कलेक्टर एवं निगम आयुक्त के निर्देशानुसार संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

Sat Jan 16 , 2021
मध्य प्रदेश //रीवा को स्वच्छ बनाने रीवा कलेक्टर एवं निगम आयुक्त के निर्देशानुसार संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 रीवा शहर के कौटिल्य अकाडमी संस्थान में निगम प्रशासन ने जड़ा ताला, 50 हजार का जुर्माना… वही चंद्रगुप्त एकेडमी पर ठोका ₹25000 […]

You May Like

advertisement