मध्य प्रदेश// रीवा लॉकडाउन से बिगड़ी गरीबों की आर्थिक स्थिति,हिन्दू युवा संघ के समाजसेवी बढ़ा रहे मदद के हाथ

ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934

हिन्दू युवा संघ अध्यक्ष अजीत तिवारी,एवं तरुणेंद्र द्विवेदी विनीत मिश्रा शिवम तिवारी धीरज शुक्ला की की अगुआई में जवा में हुआ राशन वितरण।*

तराई अंचल जवा के विभिन्न पंचायतों में कोरोना को लेकर लगे लॉकडाउन से लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। वहीं महामारी भी अपना पांव पसार लोगों को चपेट में ले रहा है। प्रतिदिन किसी न किसी की मौत हो रही है। जवा क्षेत्र मे प्रतिदिन किसी न किसी की मौत हो रही है।यह अलग बात है कि जांच नहीं करवाने से लोगों को पता नहीं चल पाता है कि उन्हें कोरोना है। परंतु मरनेवालों व्यक्तियों के लक्षण से स्पष्ट हो जाता है कि यह कोरोना का ही रूप था। ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूर, किसान और आमलोगों के बीच रोजी-रोटी का साधन बंद हो गया है। लोगों की आमदनी का स्त्रोत बंद होने से कई परिवारों के समक्ष भोजन जुटाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसी स्थिति में हिन्दू युवा संघ के युवाओं ने अपने जनपद के सभी पंचायत के लोगों की सहायता करने के लिए आगे आए हैं। पंचायत के विभिन्न वार्डों में लोगों के घर जाकर चावल, दाल, आटा, आलू, प्याज, तेल और नमक वितरण किया जा रहा है।18 मई से वितरण शुरू हुआ था जिसमे से ग्राम पंचायत टिकैतन पुरवा ग्राम पंचायत बरहुला वा जनपद पंचायत जवा में लगभग दो सौ लोगों को राशन उपलब्ध कराया।
महासचिव शिवम तिवारी जी ने बताया की तमाम गरीब ऐसे हैं, जिनके पास खाने का इंतजाम भी नहीं है। हिन्दू युवा संघ ने तराई क्षेत्र जवा में ऐसे तमाम लोगों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी ली है। शायद हर भूखे को वह खाना न खिला पाएं, लेकिन फिर भी समाजसेवियों के द्वारा काफी गरीब, असहाय और मजदूरों का पेट भर रही हैं। अजय मिश्रा,निखिल तिवारी, दीपेश उपाध्याय,योगेंद्र सिंह,प्रभाकर पटेल, प्रसून दुबे, आशीष तिवारी, विवेक, मनोज, सागर मिश्रा,मोनू कुमार,खाद्य वितरण में सहयोग दे रहे थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश :सतना में एकीकृत बाल विकास परियोजना सतना की बड़ी लापरवाही उजागर

Sun May 23 , 2021
ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश..8889284934 क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप में मृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बनाया गया सदस्य, करीब एक साल पहले हो चुकी है उनकी मौत, वार्ड नंबर 22 और वार्ड नंबर 24 में संचालित आंगनबाड़ी की मृत कार्यकर्ता का नाम जोड़ा गया सूची में, मृतक प्रियंका तिवारी और […]

You May Like

Breaking News

advertisement