मध्य प्रदेश/ रीवा 10 साल से बदहाल न्यू कॉलोनी, सड़क-बिजली संकट से परेशान रहवासी पहुंचे कलेक्टर के दरबार

स्टेट हेड मध्य प्रदेश /राहुल कुशवाहा.. 8889284934

रीवा। ग्राम पंचायत जोरी अंतर्गत न्यू कॉलोनी गड्डी रोड के रहवासियों ने वर्षों से चली आ रही मूलभूत समस्याओं को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई है। कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी विक्रेता द्वारा सड़क खसरा एवं बिजली संबंधी बुनियादी ढांचे का हस्तांतरण आज तक नहीं किया गया, जिसके कारण हजारों लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी करीब 10 वर्ष पुरानी हो चुकी है, लेकिन आज तक सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था और स्थायी बिजली सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी। विक्रेता द्वारा सड़क का खसरा शासन एवं ग्राम पंचायत को हस्तांतरित नहीं किए जाने से पंचायत चाहकर भी सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं कर पा रही है। परिणामस्वरूप पूरी कॉलोनी की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं और बारिश में हालात बद से बदतर हो जाते हैं।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि बरसात के दौरान सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाता है। बच्चों का स्कूल जाना बंद हो जाता है, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलोनी बेचते समय विक्रेता द्वारा नया ट्रांसफार्मर, बिजली के खंभे और केबल लगाकर बेहतर बिजली व्यवस्था देने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक यह काम पूरा नहीं हुआ। इसके चलते आए दिन लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है।

कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि विक्रेता के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, सड़क खसरा हस्तांतरण की प्रक्रिया तत्काल पूरी कराई जाए तथा बिजली विभाग को निर्देश देकर कॉलोनी में नया ट्रांसफार्मर और बिजली ढांचा स्थापित कराया जाए।

रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़े मंगलवार पर हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए शरबत, बिस्कुट का किया गया वितरण

Wed May 20 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा सुनील खत्री ने बताया कि आज कचहरी पर संगठन से जुड़े व्यापारी भाई सक्सेना फोटो स्टेट पर शरबत और बिस्किट वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ 11:30 बजे किया गया। बढ़ती हुई गर्मी […]

You May Like

advertisement