मध्य प्रदेश //रीवा// पंचायत कप सम्भागीय रनिंग फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ मंत्री रामखेलवान पटेल द्वारा किया गया भव्य उद्घाटन

मध्य प्रदेश //रीवा// पंचायत कप सम्भागीय रनिंग फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ मंत्री रामखेलवान पटेल द्वारा किया गया भव्य उद्घाटन

ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934

न्यूज़ रीवा/गोविन्दगढ़ – रीवा जिले के गोविन्दगढ़ थाना अन्र्तगत ग्राम पंचायत ओढ़की में पंचायत कप संभागीय रनिंग फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। जिसमें उद्याटन मैंच रेलवे क्लब गोविन्दगढ़ और ब्योहारी के मध्य खेला गया जिसमें ब्योहारी ने 0-1 से जीत हासिल की। पंचायत क्लब संभागीय रनिंग फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ माननीय मंत्री रामखेलावन पटेल के मुख्य अतिथि में एवं प्रीती तिवारी सरपंच ओढ़की रौरा की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि भीष्मसिंह राजपूत सयोजक क्रीड़ा भारती महाकौशल प्रान्त,अलखमुनि तिवारी, प्रतीप त्रिपाठी, मुख्यकार्यपालन अधिकारी हरिशचन्द्र दुवेद्वी एवं नवीन शुक्ला की उपास्थित में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर दीपप्रज्जवलन कर मोहनलाल शुक्ला जिला क्रीड़ा भारती के साथ खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारम्भ कराया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण समाजसेवी अजीत तिवारी द्वारा मिनी स्टेड़ियम एवं ग्राम पंचायत के विकास हेतु माँग पत्र दिये जाने के साथ किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी माँगो पर गुढ़ विधायक नगेन्द्र सिंह से चर्चा उपरान्त कार्यवाही किये जाने का आश्वसन दिया। सभी खिलाड़ियो को शुभकामनाए भी दी। खेल के क्षेत्र में मोहनलाल शुक्ला की तारीफ भी की। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अलखमुनि तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला क्रीड़ा भारती अध्यक्ष मोहनलाल शुक्ला द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में रेफरी विनोद शुक्ला, योगेन्द्र यादव,जय सिंह राठौर, संजय शुक्ला, अजीत सिंह, सेटन पाण्डेय रहें। उक्त अवसर पर जीएन श्रीवास्तव, नागेन्द्र मिश्रा, उमेश मिश्रा, सुनील तिवारी,रवि तिवारी, मुकुल यादव, श्रीकृष्णपाल यादव,बृजकिशोर बहरोलिया, अशोक सिंह,नरेन्द्र विश्वकर्मा,राहुल तिवारी, सहित हजारो की दर्शक उपास्थित रहें।
कल के मैंच
प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैंच व्यक्ंट क्लब गोविन्दगढ़ और इलेवन स्टार रीवा के मध्य खेला जायेगा, एंव दूसरा मैंच टीआरयस कालेज और रामपुर बघेलान के मध्य खेला जायेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश //रीवा //नव वर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित।।

Mon Jan 11 , 2021
मध्य प्रदेश //रीवा //नव वर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित।। ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 जवा स्थित राज पैलेश में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम। किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव तरुणेंद्र द्विवेदी ने किया आयोजन।। किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव तरुणेंद्र द्विवेदी द्वारा विगत वर्षों की […]

You May Like

Breaking News

advertisement