मध्य प्रदेश /रीवाः सोलर प्लांट में करंट से झुलसा इंजीनियर, हो गई मौत

मध्य प्रदेश /रीवाः सोलर प्लांट में करंट से झुलसा इंजीनियर, हो गई मौत

ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934

रीवा। जिले के गुढ़ की बदवार पहाड़ी पर स्थित सोलर प्लांट में काम कर रहे इंजीनियर को करंट का जोरदार झटका लग गया। उसे गम्भीर अवस्था में इ्र्रलाज के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इंजीनियर ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव का पीएम करवा कर घटना की जांच कर रही है।

सीधी जिले का रहने वाला था इंजीनियर

घटना का शिकार हुआ इंजीनियर आशुतोष शुक्ला मूलतः सीधी जिले का रहने वाला था। वह बदवार स्थित सोलर प्लांट में बतौर इंजीनियर के पद पर अपनी सेवाये दे रहा था। बताया जा रहा है कि 3 मार्च की रात वह कम्पनी में अपनी डूयूटी पर था। काम करने के दौरान वह करंट की जद में आ गया। जब तक लोग उसे करंट से बचा पाते इसके पूर्व ही करंट को जोरदार शार्ट उसे लग गया था।

 घटना से रही खलबली

सोलर प्लांट में करंट फैलाने के कारण इंजीनियर की हुई मौत से लोगो में खलबली रही। ज्ञात हो कि गुढ बदवार पर लगाये गये सोलर पैनल से 750 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। उक्त बिजली से दिल्ली की मैट्रो ट्रेन जंहा दौड़ रही है वही प्रदेश को बिजली उपलब्ध हो रही है। बिजली उत्पादन के कार्य में लगे इंजीनियर को करंट ने ही झटका दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश/ नवनियुक्त विस अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विधानसभा कार्यवाही की प्रणाली में किया बड़ा बदलाव, यहाँ पढ़ें…

Fri Mar 5 , 2021
मध्य प्रदेश/ नवनियुक्त विस अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विधानसभा कार्यवाही की प्रणाली में किया बड़ा बदलाव, यहाँ पढ़ें… ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 भोपाल। पहली बार विधायक चुने गये विधायकों को अब सवाल करने के लिये विधानसभा में मौका मिलेगा। विधानसभा में यह नया प्रयोग होने जा रहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement