मध्यप्रदेश /रीवा// बेटे को डॉक्टर बताकर की थी शादी, सच सामने आने के बाद हुआ कुछ ऐसा

मध्यप्रदेश /रीवा// बेटे को डॉक्टर बताकर की थी शादी, सच सामने आने के बाद हुआ कुछ ऐसा…

ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश..8889284934

रीवा। शहर के पाण्डेन टोला में रहने वाले एक परिवार ने बेटे को डॉक्टर बता कर शादी किया, लेकिन उनका यह झूठ ज्यादा दिन तक नही चल सका और अब लड़की की शिकायत पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
10 माह पूर्व हुआ था विवाह

बताया जा रहा है कि एमबीए पास लड़की का 10 माह पूर्व मार्च 2020 में रीति रिवाज के तहत विवाह हुआ था। शादी के बाद लड़की को पता चला कि लडका कुछ भी नही करता है। उनका आरोप है कि दहेज के लिये ससुराल वाले उसे लगातार प्रताडित कर रहे थे। जिसके चलते वे थाना में शिकायत करके कानूनी लड़ाई लड़ रहे है।

लौटाना पड़ेगा दहेज का सामान

लड़की पक्ष के लोगो ने दहेज का सामना वापस लेने के लिये न्यायालय में आवेदन भी दिये थे। न्यायालय के आदेश पर जंहा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले में आरोपित महिला के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वही दहेज का सामान वापस दिलाये जाने की कवायद पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी एपी सिंह ने बताया कि सामान वापस कराने के साथ ही सभी को न्यायालय में भी पेश किया जा रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश// रीवा //आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश : रीवा जिले के 3158 युवाओं को मिला रोजगार

Wed Jan 20 , 2021
मध्य प्रदेश// रीवा //आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश : रीवा जिले के 3158 युवाओं को मिला रोजगार ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश..8889284934 रीवा . मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा कौशल एवं रोजगार विभाग के तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय […]

You May Like

advertisement