मध्य प्रदेश //सतना : महिलाओं ने रसोई गैस सिलेण्डर की निकाली अर्थी, बढ़ी कीमतों पर जताया विरोध

मध्य प्रदेश //सतना : महिलाओं ने रसोई गैस सिलेण्डर की निकाली अर्थी, बढ़ी कीमतों पर जताया विरोध

ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934

सतना / रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों को महिलाओं ने रसोई गैस सिलेण्डर की अर्थी निकालकर विरोध जताया। महिलाओं ने सिविल लाइन चैराहे में बढ़ी गैस की कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं चूल्हे में चाय पकाई। प्रदर्शन कर रहीं गरीब महिलाओं ने कहा कि पहले केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त सिलेण्डर वितरित कर लोगों को सुविधा भोगी बना दिया और लूटने का काम किया जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण गरीब रिफिल कराने में असमर्थ है।
लिहाजा अब लकड़ी-कंडा ही उनका सहारा है। महिलाओं ने कहा कि सरकार गरीबों के साथ धोखा कर रही है। गैस सिलेण्डर मिल जाने के कारण लोग मवेशी पालना भी कम कर दिया था, जिससे उनके पास कंडे का भी अभाव है। तो दूसरी ओर बढ़ी कीमतों के कारण गैस भराना मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति में गरीबों के सामने भोजन पकाने की समस्या खड़ी हो गई है। महिलाओं ने सरकार से बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्यप्रदेश //भोपाल// चार फरवरी से जाम होंगे जननी एक्सप्रेस के पहिए, गर्भवती महिलाओं को होगी..

Mon Feb 1 , 2021
मध्यप्रदेश //भोपाल// चार फरवरी से जाम होंगे जननी एक्सप्रेस के पहिए, गर्भवती महिलाओं को होगी.. ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 भोपाल। जननी एक्सप्रेस वेंडर एसोसिएशन ने 4 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। ऐसे में अगर सरकार और एसोसिएशन के बीच वार्त कर कोई […]

You May Like

Breaking News

advertisement