मध्य प्रदेश //सतना //गढ़,चोरहट,और राजधानी भोपाल से होगा विंध्य प्रदेश का आगाज:-नारायण त्रिपाठी

मध्य प्रदेश //सतना //गढ़,चोरहट,और राजधानी भोपाल से होगा विंध्य प्रदेश का आगाज:-नारायण त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने क्षेत्र देश प्रदेश की जन मानष को अंग्रेजी नव वर्ष की मंगलकामना प्रेषित करते हुए करोनाकाल के कारण प्रभावित हुई विंध्य प्रदेश की लड़ाई को एकबार पुनः जीवंत करते हुए विंध्य प्रदेश के समस्त राजनैतिक संगठनो सहित सक्रीय राज नेताओ से इस लड़ाई में सहयोग प्रदान कर आवाज बुलंद करने की अपील की है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि करोना के कारण हमारी लड़ाई कमजोर पड़ी थी लेकिन आगाज हो चुका था अब हमारे देश के यशश्वी प्रधानमन्त्री जी की लगन और हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत के बदौलत अब इस मर्ज की वैक्सीन आ चुकी है इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हु। मैहर विधायक ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी हमेशा छोटे राज्य के पक्षधर थे वे कहा करते थे कि छोटे राज्यो का गठन उनके समुचित विकाश के द्वार खोलता है। उनके इस सोच को आगे बढ़ाते हुए विंध्य प्रदेश की मुहीम को आगे बढ़ाया जाएगा। इसी के तहत 10 जनवरी को 12 बजे दिन मेरे निज निवास भोपाल में एक बैठक का आयोजन किया गया है जिसमे आगे की रूपरेखा तय की जायेगी। 19 जनवरी को लक्षमण तिवारी जी के गाँव गढ़ रीवा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इसके बाद 27 जनवरी को सीधी जिले के चुरहट स्टेडियम में पूरे विंध्य के लोग एकत्र होंगे जहाँ तमाम चर्चा परिचर्चा कर मुहीम को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी अपील है कि क्षेत्र के युवा,व्यापारी,किसान भाई, छात्र वर्ग सभी लोग एकत्र हो और पूरी ताकत के साथ इस मुहीम को आगे बढाए क्योकि विंध्य का समुचित विकाश तभी संभव है जब इसे अलग राज्य का दर्जा मिलेगा। क्या कहा मैहर विधायक ने सुने वीडियो

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश //रीवा //काले घोड़े पर सवार महाराजा को पहचानना मुश्किल, डस्ट की भरमार, नगर निगम रीवा असहाय

Sat Jan 9 , 2021
मध्य प्रदेश //रीवा //काले घोड़े पर सवार महाराजा को पहचानना मुश्किल, डस्ट की भरमार, नगर निगम रीवा असहाय ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश.8889284934 रीवा। संभागीय मुख्यालय रीवा में बहुत सी ऐतिहासिक धरोहरें मौजूद है, सरकारी मशीनरी की लापरवाही के कारण ऐतिहासिक धरोहरों की रंगत दागदार हो गई है।‌ […]

You May Like

Breaking News

advertisement