सियाराम उत्सव कमेटी फिरोजपुर की ओर से महादेव, भोलेनाथ जी की भव्य शोभायात्रा फिरोजपुर के धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 22 फरवरी 2025 को निकाली जाएगी

फिरोजपुर 06 फरवरी
[कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

सिया राम उत्सव कमेटी की ओर से फिरोजपुर के सभी मंदिरों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा 22 फरवरी 2025 को बड़ी धूमधाम से निकालनी जाएगी। सबसे पहले श्री रजनीश सेतिया के गृह निवास से चंडोल बाजों गाजों के साथ श्री राधा कृष्ण मंदिर लाया जाएगा।

       यह भव्य शोभा यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमानधाम) माल रोड फिरोजपुर से शुरू होकर दिल्ली गेट-मेन बाज़ार- नमक मंडी चौंक-वान बाज़ार-छता बाज़ार-ज़ीरा गेट से होती हुई प्राचीन श्री शिवालय मंदिर में संपन्न होगी। पंडित करण त्रिपाठी ने बताया कि शोभा यात्रा की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा में सुंदर-सुंदर रथ, झांकियां व आतिशबाजी देखने योग्य होगी। और प्राचीन श्री शिवालय मंदिर कमेटी की ओर से सभी के लिए (लंगर) प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

       श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम के प्रधान श्री मनोज बांगा एवं सूरज प्रकाश शर्मा महामंत्री ने बताया कि हमारी मंदिर कमेटी ने निर्णय किया है कि सभी श्रद्धालुओं के लिए कॉफी, बिस्कुट, समोसियों का प्रसाद वितरण किया जाएंगे। साथ में सिरोपे भेंट किए जाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कांग्रेस भवन में निकाय चुनाव में हार की समीक्षा बैठक हुई

Thu Feb 6 , 2025
उत्तराखंड: कांग्रेस भवन में निकाय चुनाव में हार की समीक्षा बैठक हुई,सागर मलिक संपादक उत्तराखंड कांग्रेस से आज की बड़ी खबर कांग्रेस भवन में आज निकाय चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित हुई जिसमें जीते हुए पार्षदों को सम्मानित करना था कांग्रेस भवन के सभागार में बैठक शुरू हुई तो […]

You May Like

Breaking News

advertisement