महामंडलेश्वर अवधेशानंद करेंगे श्री जयराम योग आश्रम का लोकार्पण

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

संत महापुरुषों की मौजूदगी में श्री जयराम योग आश्रम के लोकार्पण साथ जयराम संस्थाओं का विस्तार।

कुरुक्षेत्र, 4 जुलाई :- देशभर की जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में शिक्षा, गौ सेवा, संस्कृत, चिकित्सा, अध्यात्म, तकनीकी इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न राज्यों में संस्थान संचालित हैं। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र में बताया कि संस्थाओं का विस्तार करते हुए अब समाज को योग से जोड़ने के लिए श्री जयराम योग आश्रम का निर्माण किया गया है। सभी सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित भव्य श्री जयराम योग आश्रम का 11 जुलाई को लोकार्पण होगा। सिंगला ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के अनुसार सम्पूर्ण विश्व में ऋषिकेश योगनगरी के रूप में सुप्रतिष्ठित है। देश विदेश से योग शिक्षा लेने के लिए एवं योगमय जीवन जीने के लिए ऋषिकेश में जिज्ञासुओं का आगमन होता है। ऋषिकेश का वातावरण एवं परिवेश योग विद्या के लिए अत्यंत अनुकूल है। सिंगला ने बताया कि योगमय वातावरण को देखते हुए ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर मां भगवती गंगा के पावन तट पर भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण के लिए सतत समर्पित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी द्वारा योग आश्रम का अभिनव प्रकल्प संचालित होने जा रहा है। सिंगला ने बताया कि श्री जयराम योग आश्रम का लोकार्पण संत महापुरुषों के सान्निध्य में 11 जुलाई को परम पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल एवं आर. एल. जी. ग्रुप के चेयरमैन राम लाल गोयल विशेष सम्मानित अतिथि होंगे।
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यावरण को शुद्ध रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका :अनिल सिंह

Sun Jul 4 , 2021
संवाददाता बिजेंन्द्र सिंह की रिपोर्ट: जीयनपुर, आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमतगढ़ के तत्वावधान में रविवार को नरयना की बाग के पास पौधरोपण,पौध वितरण व “पर्यावरण में वृक्षों का महत्व” पर एक गोष्ठी स्वयंसेवको किया।गोष्ठी में अनिल सिंह”सिसौदिया”पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण […]

You May Like

advertisement