सेवा कार्यों के लिए सम्मानित हुए महामंडलेश्वर डॉ. सत्यानंद सरस्वती महाराज “अधिकारी गुरुजी”

सेवा कार्यों के लिए सम्मानित हुए महामंडलेश्वर डॉ. सत्यानंद सरस्वती महाराज “अधिकारी गुरुजी”

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

वृन्दावन : परिक्रमा मार्ग/वंशीवट क्षेत्र स्थित चरणाश्रम (पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा) में ब्रजभूमि कल्याण परिषद एवं ब्रज सेवा संस्थान के द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सत्यानंद सरस्वती महाराज अधिकारी गुरुजी का उनके द्वारा धर्म-अध्यात्म, समाजसेवा व औषधि सेवा के लिए सम्मानित किया गया।उन्हें यह सम्मान ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित बिहारी लाल वशिष्ठ एवं ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, डॉ. राधाकांत शर्मा एवं आचार्य ईश्वरचन्द्र रावत आदि ने माल्यार्पण, पटुका ओढ़ा कर एवं प्रसाद भेंट करके दिया।
साथ ही उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सत्यानंद सरस्वती महाराज अधिकारी गुरुजी सेवा की प्रतिमूर्ति हैं।वे नर सेवा को ही नारायण सेवा मानते हैं।वे निर्धन, निराश्रितों, दीन-दुखियों एवं असहायों की सेवा पूर्ण निष्ठा, निस्वार्थ भाव और समर्पण के साथ कर रहे हैं। पूज्य महाराजश्री समूचे वृन्दावन में डॉक्टर बाबा के नाम से प्रख्यात हैं। ज्ञात हो कि पूज्य महाराजश्री के द्वारा चरणाश्रम (पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा) में नित्यप्रति समस्त संत, भक्त, ब्रजवासी, वैष्णव एवं निर्धन निराश्रित आदि को सुबह में चाय और बिस्किट और शाम को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया जाता है।साथ ही उनके द्वारा नित्य रोगियों का परीक्षण करके उन्हें निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया जाता है।जिसका महीने का खर्चा लगभग 1 लाख के करीब होता है। इसके अलावा शीत काल में निर्धन निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र व कंबलों का वितरण किया जाता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के अनिल धीमान को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डिफेंडर्स में राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया

Tue Jan 13 , 2026
कुरुक्षेत्र (अमित) 13 जनवरी : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डिफेंडर्स ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी अनिल धीमान को संगठन में राष्ट्रीय सलाहकार (नेशनल एडवाइजर – इंडिया) के पद पर नियुक्त किया है।संस्था द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार अनिल कुमार को […]

You May Like

Breaking News

advertisement