नवरात्रों में कन्या पूजन का विशेष महत्व : महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष – 94161 91877

वृन्दावन : छटीकरा रोड़ स्थित चिंतामणि कुंज में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज के पावन सानिध्य में चल रहा शतचंडी महायज्ञ अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।जिसके अंतर्गत सैकड़ों कन्या-लांगुराओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया।साथ ही उन्हें वस्त्र, दक्षिणा एवं अनेक उपहार भी वितरित किए गए।
चिंतामणि कुंज के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि नवरात्रों में कन्या पूजन का विशेष महत्व है।इससे मां भगवती शीघ्र ही प्रसन्न होकर
भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करती हैं।इसीलिए चिंतामणि कुंज में वर्ष के दोनों नवरात्रों में शतचंडी महायज्ञ करने एवं कन्या-लांगुराओं का पूजन अर्चन व भोजन प्रसाद ग्रहण कराया जाता है।
ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी,एडवोकेट ने कहा कि चिंतामणि कुंज श्रीधाम वृन्दावन का सिद्ध स्थल है। यहां प्रतिष्ठित देवी की प्रतिमा अत्यंत प्राचीन व चमत्कारी है। इसीलिए देश ही नहीं अपितु विदेशों तक के भक्त भी यहां दर्शनों के लिए निरंतर आते रहते हैं।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी महेंद्र प्रताप सिंह, एडवोकेट ने कहा कि नवरात्रों में कन्या पूजन करने से भक्तों को मां दुर्गा की अनन्त कृपा और आशीर्वाद मिलता है।साथ ही भक्तों को रोगों व दुखों से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित जुगेंद्र भारद्वाज, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, पण्डित राजेश शास्त्री आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महोत्सव का समापन संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वीवीआईपी आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ की मीटिंग, दिए दिशा-निर्देश

Wed Oct 1 , 2025
06 एसपी व 20 डीएसपी सहित जवानों की 22 कम्पनी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक: जिला कुरुक्षेत्र में दिनांक 3 अक्टूबर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर […]

You May Like

advertisement