सनातन धर्म, हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यती नरसिंहा नंद गिरी और महंत राजेंद्र पूरी ने किया प्रण

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आधुनिक युग में हमारा समाज अपनी संस्कृति, अपने संस्कार छोड़ते जा रहे हैं : राजेंद्र पुरी।

कुरुक्षेत्र, 12 सितम्बर : भारतवर्ष एक धर्मनिरपेक्ष देश है यहां सभी धर्म को बराबर का दर्जा दिया जाता रहा है। परंतु आज आधुनिक युग में हमारा समाज अपनी संस्कृति, अपने संस्कार छोड़ते जा रहे हैं और ये कहना गलत नहीं होगा कि हमारे हिंदू धर्म के साथ साथ देश की सभ्यता, संस्कृति खोता जा रहा है। ऐसे में हिंदू धर्म में खतरे है, जिस तरीके से आधे अधूरे ज्ञान से हिंदू धर्म की शिक्षा दी जा रही है। आने वाली पीढ़ियां जान ही नहीं सकेगी। सनातन क्या है, हिंदुत्व क्या है। हमारे सनातन धर्म, हिंदू धर्म की रक्षा और प्रचार प्रसार के लिए आज गाजियाबाद शिव शक्ति धाम दासना प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर एवं जूना अखाड़ा से महामंडलेश्वर यति नरसिंहा नंद गिरी व जग ज्योति दरबार से महंत राजेंद्र पुरी महाराज ने आज हिंदू धर्म की रक्षा के लिए कार्य करने का प्रण लिया। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि जग ज्योति दरबार की तरफ से इसी कड़ी में हिंदू एकता एवं हिंदू जोड़ो विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। जिसमें देश व प्रदेश से कोई भी साथी हिंदू धर्म प्रेमी, हमारे युवा साथी जो इस अभियान से जुड़ना चाहे जग ज्योति दरबार बिजडपुर में उनका स्वागत है।
जो हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दिल से खुद को क्षत्रिय की तरह समझकर बिना डरे, बिना झुके धर्म रक्षा के लिए खुद को समर्पित करके कार्य करना चाहे जग ज्योति दरबार उनके साथ है और हमेशा उनको महंत जी आशीर्वाद और स्वागत है। इस अवसर पर सुमून स्वामी रिंकू, राजकुमार, गुरनेक, विजय राठी सहित दरबार के दर्जनों सदस्य थे।
महामंडलेश्वर यती नरसिंहा नंद गिरी और महंत राजेंद्र पूरी मिलते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कनाडा के सेमिनार में 104 संस्थाओं के प्रतिनिधि करेंगे पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर मंथन।

Mon Sep 12 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कनाडा में 16 सितंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव।16 से 19 सितंबर तक होंगे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम। जीओ गीता कनाडा के नेतृत्व में 104 संस्थाएं कर रही है कनाडा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाने की तैयारियां। कुरुक्षेत्र 12 […]

You May Like

Breaking News

advertisement