शिवरात्रि पर विद्यापीठ में चल रहे सवा लाख सावन महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान का हुआ समापन

शिवरात्रि पर विद्यापीठ में चल रहे सवा लाख सावन महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान का हुआ समापन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम विद्यापीठ में हुआ सावन शिवरात्रि रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप पूर्णाहुति।

कुरुक्षेत्र, 15 जुलाई : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर सर्व कल्याण की भावना से विशेष सावन रुद्राभिषेक हुआ। साथ ही सावन में निरंतर चल रहे महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान के समापन पर पूर्णाहुति हुई।
जयराम संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार ने बताया कि विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सावन के अवसर पर महामृत्युंजय मंत्र के सवा लाख मंत्र जाप, महा रुद्राक्ष जाप और रुद्राभिषेक का अनुष्ठान आयोजित किया गया था। शनिवार को शिवरात्रि पर यजमान परिवार के विशाल, प्रियंका, ध्रुव, विजय देवी इत्यादि ने रुद्राभिषेक किया तथा मुख्य यज्ञ शाला में चल रहे हवन में महामृत्युंजय मंत्र जाप अनुष्ठान की पूर्णाहुति दी। इसी अवसर पर संत महापुरुषों एवं श्रद्धालुओं को भंडारा दिया गया।
इसी अवसर आई जल प्रलय और प्राकृतिक आपदा की मुक्ति के साथ आरोग्य के वरदान की कामना की गई। आचार्य लेखवार के साथ अन्य विद्वानों द्वारा सर्वजन कल्याण के लिए पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि सर्वजन सुख के लिए सभी देवी-देवताओं की विशेष पूजा अर्चना के लिए आह्वान किया गया। शास्त्रों और पुराणों में असाध्य रोगों से मुक्ति और अकाल मृत्यु से बचने के लिए महामृत्युंजय जप करने का विशेष उल्लेख मिलता है। महामृत्युंजय भगवान शिव को खुश करने का मंत्र है। महामृत्युंजय मंत्र का जप करना परम फलदायी है।
विद्यापीठ में सावन पूजन व जलाभिषेक में टेक सिंह लौहार माजरा, के.के. कौशिक, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक व रोहित कौशिक इत्यादि भी शामिल हुए।
जयराम विद्यापीठ में रुद्राभिषेक करते हुए तथा सावन महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान की पूर्णाहुति देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेजुबान पशुओं के भोजन के लिए आगे आई कुरुक्षेत्र की महादेव गौशाला

Sat Jul 15 , 2023
बेजुबान पशुओं के भोजन के लिए आगे आई कुरुक्षेत्र की महादेव गौशाला। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : बाहरी मोहल्ला आज दोपहर बाद महादेव गौशाला के पदाधिकारी श्री नवीन गोयल महासचिव , वी के सिंगला उप प्रधान, सुरेंद्र गोयल प्रधान और पशु चिकित्सक डॉ. रितु […]

You May Like

advertisement