प्रेरणा वृद्धाश्रम में महामृत्युंजय मंत्र जाप यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन।

प्रेरणा वृद्धाश्रम में महामृत्युंजय मंत्र जाप यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

शंखनाद एवं मंत्रोच्चारण के साथ आश्रम के बुजुर्गों ने दी पूर्णाहुति।
सर्वकल्याण एवं कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रेरणा वृद्धाश्रम में चल रहा था महामृत्युंजय मंत्र जाप यज्ञ।

कुरुक्षेत्र, 5 अप्रैल : – अपनों से ठुकराए बुजुर्गों की आश्रय स्थली नगर के विख्यात प्रेरणा वृद्धाश्रम में पिछले 5 दिनों से सर्वकल्याण एवं पूरे विश्व को कोरोना महामारी से मुक्ति की कामना से विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप यज्ञ चल रहा था। जिसका सोमवार को विधिवत मंत्रोच्चारण के समापन हुआ। यज्ञ के समापन पर आश्रम में रह रहे बुजुर्गों, आश्रम के पदाधिकारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने शंखनाद तथा भक्ति भाव के साथ पूर्णाहुति दी। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जयभगवान सिंगला ने बताया कि सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप के समापन से पूर्व पूजन किया गया और उसके उपरांत हवन यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। उन्होंने कहाकि सभी बुजुर्गों एवं मौजूद श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग, भक्ति भावना एवं समर्पण भाव के साथ प्रभु को याद किया। प्रभु से कामना की गई कि सभी का कल्याण हो। पूरे भारतवर्ष सहित पूरे विश्व का कल्याण हो तथा कोरोना महामारी से मुक्ति मिले। आश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्ग स्वस्थ रहें तथा सुखी रहें। आशा सिंगला ने बताया कि सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप यज्ञ में सभी लोगों ने सर्वकल्याण की कामना की है। ऐसा नजारा बहुत कम देखने को मिलता है। अपने लिए तो सभी परमात्मा की भक्ति करते है लेकिन दूसरों के लिए भक्ति करना तो अलौकिक सुख देने वाला समय होता है। प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर ने कहाकि प्रेरणा के संस्थापक जयभगवान सिंगला के नेतृत्व में संस्था हमेशा समाज कल्याण के कार्यों के लिए जुटी रहती है। पूरे एक वर्ष से संस्था कोरोना महामारी के समय जनसेवा ही नहीं कर रही है बल्कि लोगों को कोरोना महामारी से मुक्त करने के लिए भी प्रभु से कामना कर रही है। सर्वकल्याण के लिए यज्ञ में बुजुर्गों का भी विशेष आशीर्वाद है। प्रेरणा वृद्धाश्रम मंर सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप यज्ञ के समापन के लिए पूर्णाहुति के उपरांत सभी ने भक्ति भाव के साथ आरती की और उसके उपरांत विशाल भंडारा दिया गया। भंडारे में भी बुजुर्गों ने उत्साह के साथ सेवा की। इस मौके पर आश्रम के बुजुर्गों के साथ रामलाल सिंगला, सुधा गुप्ता, अन्नपूर्णा शर्मा, विमल विनोद वशिष्ठ, सीता रानी, वीना रानी, शकुंतला रानी, देव ऋषि, प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर, राज पंवार, डा. ममता सूद, डा. मधु मल्होत्रा, हरिकेश पपोसा, प्रवीण गुप्ता, शालिनी गुप्ता, निर्मला गुप्ता, चंद्रकांता, अंजली सिंगला, शिल्पा सिंगला, आराध्या, आश्वी, राजेश सिंगला एवं सुनील कश्यप इत्यादि भी मौजूद थे।
महामृत्युंजय जाप यज्ञ के समापन अवसर पर पूर्णाहुति देते हुए एवं पूजन करते हुए प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्ग तथा पदाधिकारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविड-19 के प्रति जागरुक करने के लिए होगा शिविरों का आयोजन।

Mon Apr 5 , 2021
कोविड-19 के प्रति जागरुक करने के लिए होगा शिविरों का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 कुरुक्षेत्र 5 अप्रैल :- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि सक्षम युवाओं के सहयोग से अरेस्ट द डीसिज-वीयर ए मास्क-डोंट गो […]

You May Like

advertisement