सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महंत बंशीपुरी का अहम योगदान : परमहंस ज्ञानेश्वर

सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महंत बंशीपुरी का अहम योगदान : परमहंस ज्ञानेश्वर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पिहोवा, 1 जनवरी मॉडल टाउन स्थित श्री दक्षिणा काली पीठ के संस्थापक व भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशीपुरी का जन्मदिन नववर्ष के रूप में मनाया गया। श्रद्धालुओं ने महंत बंशीपुरी जी महाराज को फूल मालाएं पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर श्री षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष एवं अवधूत आश्रम के परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज ने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक संस्थाओं के निर्माण व सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महंत बंशीपुरी जी महाराज का अहम योगदान रहा है उनके प्रयास से शुरू हुई कन्या पूजन की परंपरा अब घर-घर में प्रचलित हो चुकी है। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा के महंत गुरुभगत सिंह ने कहा कि कड़ी साधना के साथ साथ साधारण जीवन बसर करने वाले महंत बंशी पुरी शुरू से ही अंधविश्वास, नशा, कन्या भ्रूण हत्या व धर्म के नाम पर होने वाली पशु बलि के घोर विरोधी रहे है। उन्होंने कहा की महंत बंशीपुरी ने शहर में अनेक धार्मिक कार्यक्रमो जैसे सरस्वती महोत्सव, गणेश उत्सव, दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम शुरू करके लोगों को धर्म से जोडऩे व अपनी पुरातन संस्कृति व संस्कारों से बांधे रखने का कार्य किया है। हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री सरदार हरमोहिंद्र सिंह चटठा व संत महात्माओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। शहर की कई धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि ने बताया कि महंत बंसी पुरी का जन्मदिन लगभग पिछले 25 वर्षों से नगर वासियों के सहयोग से पूजा पाठ, भजन कीर्तन हवन यज्ञ, संत महात्माओं के प्रवचन एवं भंडारा आदि आयोजित करके मनाया जाता है। इस मौके पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर स्वामी खटवांग पुरी, स्वामी महेश पुरी, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, महंत वासुदेवानंद गिरि, महंत गुरुभगत सिंह ,महंत राम अवतार दास, महंत विशाल दास, महंत भीमपुरी, स्वामी रोशन पुरी, महंत निर्भय गिरी, महंत परमहंस ज्ञानेश्वर , लक्ष्मी नारायण पुरी, स्वामी करण पुरी, महंत चमन गिरी, महंत सर्वेश्वरी गिरी,विक्रम चक्रपाणि,नरेश चक्रपाणि, भाजपा नेता विकल चौबे, अधिवक्ता योगेश दत्ता,आशीष चक्रपाणि, अक्षय नंदा, विनोद डोलिया, रामधारी शर्मा, मास्टर बृजभूषण, अरुण ठुकराल, शशि शर्मा, प्रिंसिपल प्रवीन सैनी, बारू राम बंसल, पंडित राधे राधे, देव पूर्णिमा, प्रेम मदान , सुभाष अग्रवाल, राहुल पंचोली, पराग धवन, सुकेश तनेजा, श्याम सैनी, बलदेव गर्ग, परमानंद चौबे, मनमोहन चक्रपाणि, सोहनलाल मुगंडिया, हंसराज, जसवंत सिंह, श्रवण मंगला, सुनील गुप्ता, बॉबी चक्रपाणि, गोपाल कौशिक, जीवन सिंगला, सुरेश वर्मा, विवेक शर्मा, तरसेम पंचोली, मंगलम कौशिक, देवदत्त मोदगिल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।
मुख्यातिथि व गण्यमान्य जनों के साथ महंत बंसी पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी: अतिक्रमण को लेकर अब रेलवे ने जारी किया नोटिस,

Sun Jan 1 , 2023
सागर मलिक हल्द्वानी। बनभुलपुरा से अवैध निर्माण हटाने को लेकर रेलवे ने नोटिस जारी कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि सात दिन के अंदर जगह खाली कर दे, नहीं तो जबरदस्ती अतिक्रमण हटाएगा। उस पर आने वाला खर्च कब्जेदारों से वसूला जाएगा। बता […]

You May Like

advertisement