धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंसीपुरी करेगें एक पेड़ शहीद के नाम अभियान की शुरुआत

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत बंसीपुरी एवं अभियान की टीम स्थाणु तीर्थ पर लगाएगी शहीद सुशील कुमार के नाम पर पेड़।
23 जून को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीद के नाम पौधारोपण कर हरियाणा में अभियान की कि थी शुरुआत।

कुरुक्षेत्र :- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक पेड़ शहीद के नाम की शुरुआत भारत साधु समाज के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत बंसी पुरी जी महाराज करेंगे। कुरुक्षेत्र के स्थाणु तीर्थ पर शहीद सुशील कुमार के नाम से पौधारोपण किया जाएगा। इस मौके पर अभियान की टीम सहित अन्य गणान्य लोग उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी अभियान के संयोजक संजीव राणा ने देते हुए बताया कि एक ईंट शहीद अभियान के तहत हरियाणा में एक पेड़ शहीद के नाम की शुरुआत 23 जून को मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ में मनोहरलाल एवं संदीप सिंह ने की गई थी।
देश के विभिन्न राज्यों के अलावा हरियाणा के सभी जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत शहीदों के नाम पर पौधारोपण किया जा रहा ह। राणा के कहा कि कोरोना महामारी ने सभी को यह बता दिया कि ऑक्सीजन का उनके जीवन में कितना महत्व है। वातावरण में ऑक्सीजन तभी होगी जब हमारा वातावरण पेड़ पौधों से हरा-भरा और स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश पर प्राण न्योछावर करने वाले भारत के वीर सूपतों को सम्मान देने के साथ साथ हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही ऑक्सीवन योजना को भी बल देने का काम करेगा है। मुख्यमंत्री ने भी इस अभियान की सराहना की थी और शहीदों के नाम पर पहले पौधे लगाने की अपील प्रदेश वासियों से की थी।
एक पेड़ शहीद के नाम अभियान के संयोजक संजीव राणा ने कहा कि पिछले वर्षों में विकास की अंधी दौड़ और स्वार्थ सिद्धि के लिए किए जा रहे पेड़ों का कटान खेत खलिहान और घरों से लेकर नदियों और जंगल तक हो रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जिन हालातों का सामना आक्सीजन की कमी के कारण करना पड़ा है,इससे सबक लेते हुए भविष्य को संवारने के लिए हम सभी को ना केवल पौधारोपण करना चाहिए,बल्कि इनकी देखरेख परिवार के सदस्य की तरह करनी होगी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में एक पेड़ शहीद के नाम की शुरुआत एक धर्मगुरु से कराई जा रही है और यहां इस अभियान के तहत शहीद सुशील कुमार के नाम से पौधारोपण किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में अब तक ठीक हो चके है 21698 कोरोना मरीज

Mon Jul 12 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 जिले में एक्टिव है अब सिर्फ 22 मरीज, कुरुक्षेत्र का रिकवरी रेट है 98.30 फीसदी। कुरुक्षेत्र 12 जुलाई :- डिप्टी सीएमओ डा. अनुपमा ने कहा कि इस जिले में पाजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। कुरुक्षेत्र में […]

You May Like

Breaking News

advertisement