सावन के शनिवार को पूजा का विशेष महत्व है : महंत जगन्नाथ

सावन के शनिवार को पूजा का विशेष महत्व है : महंत जगन्नाथ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन के शनिवार को हुआ पूजन।

कुरुक्षेत्र, 22 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर मंदिर तथा शनि शिला पर पूजन करने के लिए भारी संख्या में शनिवार को श्रद्धालु पहुंचे। संतों के अनुसार सावन में शनिवार की पूजा का अपना विशेष महत्व होता है।
अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को बताया कि सावन का शनिवार है। सावन में आम तौर पर हर दिन भोलेनाथ की पूजा होती है। सावन का हर शनिवार उपासना करने पर व्यक्ति को अपार धन और संपत्ति दे सकता है। इसलिए सावन के हर शनिवार को संपत शनिवार भी कहते हैं।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि शनिवार के दिन यम देवता की कृपा भी मिलती है। इस अवसर पर महंत जगन्नाथ पुरी के साथ योगी शम्भु नाथ, स्वामी अमरदास, बिल्लू पुजारी, विजय सिंह, नजर सिंह, कुलदीप व हरिया इत्यादि ने पूजन किया।
महंत जगन्नाथ पुरी सावन पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन में है महामृत्युंजय मंत्र जाप कल्याणकारी : आचार्य लेखवार

Sat Jul 22 , 2023
सावन में है महामृत्युंजय मंत्र जाप कल्याणकारी : आचार्य लेखवार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम विद्यापीठ में चल रहा है सावन पूजन एवं अनुष्ठान। कुरुक्षेत्र, 22 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement