स्वामी पृथ्वी पुरी व अन्य संतों के साथ महंत जगन्नाथ पुरी ने किया सावन पूजन एवं अभिषेक।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
भगवान शिव पार्वती नंदन गणेश जी की पूजा से सुख समृद्धि व ज्ञान की प्राप्ति है : महंत जगन्नाथ पुरी।
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हो रहा है सावन का पार्थिव शिवलिंग अभिषेक।
कुरुक्षेत्र, 12 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सानिध्य में सावन का पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग अभिषेक हो रहा है।
बुधवार को स्वामी पृथ्वी पुरी, देवा राणा, दर्शन सिंह, दलबीर, बंटी, अशोक, मनदीप व शोभा देवी सहित अन्य शिव भक्तों ने विघ्नहर्ता श्री गणेश, भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन उपरांत पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया। इस के उपरांत मारकंडा नदी में विसर्जन किया।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन का हर दिन पूजा के लिए होता है। सावन में देवों के देव महादेव के पूरे परिवार की पूजा की जाती है। सावन के बुधवार के दिन भगवान भोलेनाथ और पार्वती पुत्र श्री गणेशजी की पूजा करने का विधान है।
उन्होंने बताया कि सावन में बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का प्रिय दिन माना जाता है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, नाजर सिंह, बिल्लू पुजारी, सुक्खा सिंह, बलजीत इत्यादि भी मौजूद रहे।