भगवान भोलेनाथ की पूजा का रंगभरी एकादशी पर विशेष महत्व है : महंत जगन्नाथ पुरी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

भगवान शिव शंकर मां पार्वती को रंगभरी एकादशी के दिन पहली बार काशी में लेकर आए थे।

कुरुक्षेत्र, 2 मार्च : फाल्गुन महीने की रंगभरी एकादशी का विशेष महत्व है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि रंगभरी एकादशी पर भगवान भोलेनाथ की पूजा का भी विशेष महत्व है। उन्होने बताया कि इसे आमलकी एकादशी, आंवला एकादशी और आमलका एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना के साथ आंवले की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन भगवान शिव जी की पूजा आराधना की जाती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि इसी रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव शंकर माता पार्वती को पहली बार काशी में लेकर आए थे। इसलिए यह एकादशी शिव भक्तों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। रंगभरी एकादशी के पावन पर्व पर भगवान शिव और माता पार्वती को रंग और गुलाल अर्पित किए जाते हैं। साथ ही विधि विधान से पूजा की जाती है। भक्त भगवान शिव-माता पार्वती का स्वागत रंग और गुलाल से करते हैं। रंगभरी एकादशी 10 मार्च को मनाई जाएगी।
महंत जगन्नाथ पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानव जीवन में मिली देह को कल्याण के कार्यों में लगाना चाहिए : महंत राजेंद्र पुरी

Mon Mar 3 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मनुष्य जीवन में मिली देह देवताओं को भी दुर्लभ है। कुरुक्षेत्र, 2 मार्च : जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने रविवार को कहा कि धरती पर मिला मनुष्य जीवन बहुत ही अनमोल है। इस मनुष्य जीवन को कल्याण के कार्यों में लगाना चाहिए। क्षणिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement