समाज स्वस्थ एवं सम्पन्न होगा तो ही सर्वकल्याण होगा : महंत जगन्नाथ पुरी

समाज स्वस्थ एवं सम्पन्न होगा तो ही सर्वकल्याण होगा : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मां कात्यायनी दानवों तथा पापियों का नाश करने वाली हैं : महंत जगन्नाथ पुरी।
श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ मां के भजनों का गुणगान।

कुरुक्षेत्र, 27 मार्च : अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने चैत्र नवरात्रों के छठे दिन श्रद्धालुओं से कहा कि अपने सुख समृद्धि की तो हर कोई कामना करता है लेकिन अपने घर में पूजन करते समय मां भगवती से सर्वजन कल्याण की कामना करें। नवरात्रों पर हमेशा गरीब और कमजोर की सेवा का प्रण करें। अगर समाज स्वस्थ एवं सम्पन्न होगा तो ही सर्व जन का जीवन कल्याणकारी होगा।
महंत जगन्नाथ पुरी ने श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में नवरात्रों में मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यानी का आह्वान कर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। उन्होंने कहा कि लोगों को हमेशा जीवन में सेवा भाव को अपनाना चाहिए। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि मां कात्यायनी दानवों तथा पापियों का नाश करने वाली हैं। देवी मां कात्यायनी के पूजन से भक्त के भीतर अद्भुत शक्ति का संचार होता है। मां कात्यायनी की पूजा करने से व्यक्ति प्रसिद्धि और सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार मां भगवती के कात्यायन ऋषि के घर पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण मां कात्यायनी पड़ा। उन्होंने महिषासुर का वध कर संसार को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। महंत जगन्नाथ नाथ पुरी ने कहाकि इस विपदा की घड़ी में भूखों और गरीब परिवारों को भोजन करवाना ही नवरात्रों की सच्ची मानवता पूजा है। इसी मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखंड ज्योति पर भी विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ नवरात्र पूजन करने के साथ नवग्रह पूजन किया। इस अवसर पर मां के मधुर भजनों का भी गुणगान हुआ। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, प्रिंस संधू, मंजीत कौर, रोमिक संधू, बिल्लू पुजारी, बलदेव सिंह, गुरप्रीत, शुभम संधू, मनकीरत, उषा रानी, भाना राम, दलबीर सिंह, राधिका तथा बलबीरो इत्यादि मौजूद रहे।
अखंड ज्योति पर पूजन करते हुए श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में निरंतर हो रहा है दुर्गा सप्तशती पाठ

Mon Mar 27 , 2023
जयराम विद्यापीठ में निरंतर हो रहा है दुर्गा सप्तशती पाठ। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 दुर्गा सप्तशती पाठ अनुष्ठान के साथ हवन में दी गई आहुतियां।मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी का आह्वान कर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हुआ पूजन। कुरुक्षेत्र, 27 मार्च : देश […]

You May Like

Breaking News

advertisement