महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया झूठ, छल, ठगी ऐसे पाप हैं, जिनके कारण व्यक्ति को नर्क में जाना पड़ता है

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ अपरा एकादशी का मंत्रोच्चारण के साथ पूजन।

कुरुक्षेत्र, 2 जून : मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में रविवार होने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से स्वामी पृथ्वी पुरी ने ज्येष्ठ महीने की अपरा एकादशी का विधिवत मंत्रोच्चारण का पूजन एवं अभिषेक सम्पन्न करवाया। यह पूजन यजमान आर्यन एवं जयंत ने सर्वकल्याण की भावना से करवाया। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि अपरा एकादशी अपार पुण्य फल प्रदान करने वाला दिन होता है। इस दिन पूजन करने से मनुष्य को मोक्ष के साथ अपार धन सम्पदा की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि इस दिन के नियमों का पालन एवं पूजन करने से मनुष्य द्वारा किये गए पापों से मुक्ति मिल जाती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि एकादशी पूजन करने से आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि झूठ, छल, ठगी ऐसे पाप हैं, जिनके कारण व्यक्ति को नर्क में जाना पड़ता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि एकादशी के दिन सुबह उठकर मन से सभी विकारों को निकाल कर स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए। अपरा एकादशी के दिन किसी भी व्यक्ति को झूठ नहीं बोलना चाहिए। जो मनुष्य एकादशी के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करता है, उस पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, दर्शन, नीता देवी, जसविंदर कौर, बिन्द्र देवी, रूपा देवी, रमा देवी, कर्मों देवी, नैना देवी, सिमरण जीत कौर, लवप्रीत सिंह, दर्शन सिंह व प्रिंस चंडीगढ़ इत्यादि भी मौजूद रहे।
मंदिर में अभिषेक करते हुए गणमान्यजन।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया तपस्या से मनुष्य के अंदर छिपी शक्ति जागृत होती है

Sun Jun 2 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी की अखंड पंच धूणी अग्नि तपस्या के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़। कुरुक्षेत्र, 2 जून : तीर्थों की संगमस्थली धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में विश्व कल्याण एवं शांति के लिए जग ज्योति दरबार में कल […]

You May Like

advertisement