महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया वैशाख महीने की वरुथिनी एकादशी का महत्व व किया पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पुराण में भी बताया गया है वरुथिनी एकादशी का विशेष महत्व।

कुरुक्षेत्र, 4 मई : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सानिध्य में शनिवार को श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में श्रद्धालुओं ने वैशाख महीने की वरुथिनी एकादशी का सर्वकल्याण की भावना से पूजन किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने पूजन उपरांत कहा कि हमारी संस्कृति एवं धर्म में वैसे तो हर एकादशी का काफी महत्व बताया गया है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। उन्होंने बताया कि वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पद्मपुराण में भगवान श्रीकृष्ण युधिष्ठिर को बताते हैं कि वैशाख महीने के कृष्णपक्ष की एकादशी इस लोक और परलोक में भी सौभाग्य प्रदान करने वाली एकादशी है। यह सबको भोग और मोक्ष प्रदान करने वाली है। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, दर्शन, अनुष्का, कविता, मधुकांत व रवि गुप्ता इत्यादि भी मौजूद रहे।
वरुथिनी एकादशी के महत्व के बारे में बताते हुए महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के विकास के लिए नवीन जिन्दल का डोर टू डोर अभियान, सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में चला अभियान

Sat May 4 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। थानेसर : नवीन जिन्दल, सुभाष सुधालाडवा : शालू जिन्दल, साक्षी खुराना, पवन गर्गरादौर : सावित्री जिन्दल, करणदेव काम्बोजशाहाबाद : कृष्ण बेदीपूंडरी : तेजवीर सिंह, सुभाष हजवाना, सुनीता सिंह।कैथल : लीलाराम गुर्जर, अशोक गुर्जरगुहला चीका : कुलवंत बाजीगर, रवि तारांवालीकलायत : कमलेश ढांडा। कुरुक्षेत्र, 4 मई : […]

You May Like

advertisement