महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया बुद्ध पूर्णिमा का महत्व

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के पूजन का विधान है।

कुरुक्षेत्र, 22 मई : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के पूजन का विधान है। उन्होंने बताया कि इस दिन महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था, इसलिए ही बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि इस दिन गौतम बुद्ध ने भगवान विष्णु के अवतार के रूप मे जन्म लिया था और इसी तिथि पर उन्हें ज्ञान की भी प्राप्ति हुई थी। उन्होंने कहा कि इस दिन जरूरतमंदों को इच्छा शक्ति अनुसार दान भी करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा भी करनी चाहिए। चंद्रोदय के समय उन्हें अर्घ्य देना चाहिए।
महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संपूर्ण स्कूल का विकास शिक्षकों के स्वास्थ्य पर आधारित : डॉ नेहा सोबती

Thu May 23 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र : ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र में ‘फिजिकल ओर मेंटल वैलनेस’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सलपानी ,ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, पर्ल और एसबीडी कॉलेज से लगभग 120 […]

You May Like

advertisement