महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया ज्येष्ठ पूर्णिमा पर शनि देव की पूजा का महत्व

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन शनिदेव की शरण में आने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

कुरुक्षेत्र, 22 जून : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सान्निध्य में ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सूर्यपुत्र शनिदेव की विशेष पूजा अर्चना एवं तेलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर अंबाला से आए केवल कृष्ण बंसल व राधिका बंसल ने परिवार के सदस्यों के साथ भंडारा भी दिया। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि शनिदेव की शरण में आने से व्यक्ति को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजन करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है। इस मौके पर दीपक कालड़ा, सुखविंदर सिंह, गोपाल कृष्ण, नीतिका कालड़ा व हर्षिता इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी शनि पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने किया ज्येष्ठ पूर्णिमा का पूजन

Sat Jun 22 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया पूजन व स्नान दान का महत्व। कुरुक्षेत्र, 22 जून : धर्मनगरी के जग ज्योति दरबार में भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए तथा मंगल कामना करते हुए महंत राजेंद्र पुरी के सान्निध्य में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ […]

You May Like

advertisement