12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करने गए महंत जगन्नाथ पुरी का हुआ स्वागत

12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करने गए महंत जगन्नाथ पुरी का हुआ स्वागत।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मारकंडेय प्राकट्योत्सव उपरांत 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले थे महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 9 नवम्बर : मारकंडा नदी के तट पर महर्षि मारकंडेय प्राकट्योत्सव आयोजित करने के उपरांत अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करने के लिए निकले थे। यात्रा के उपरांत महंत जगन्नाथ पुरी का श्रद्धालुओं ने जगह जगह स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में 12 ज्योतिर्लिंगों की पूजा का बहुत महत्व है। मंदिर परिसर में बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखंड ज्योति पर निरंतर पूजा होती है। 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा से वापिसी पर मनोज नेहुल, कमल, वैष्णवी, स्वाती, राकेश राणा, मुकेश राणा इत्यादि ने श्रद्धा के साथ स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ स्वामी पृथ्वी पुरी एवं स्वामी संतोषानंद भी मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं के साथ महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम महिला बी.एड. कालेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

Fri Nov 10 , 2023
जयराम महिला बी.एड. कालेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – गीतिका बंसल दूरभाष : 9416191877 सपना मिस फ्रेशर चुनी गई व प्रीति मिस चार्मिंग चुनी गई। कुरुक्षेत्र, 9 नवम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान […]

You May Like

advertisement