किसानों के लिए महंत जगन्नाथ पुरी ने किया हलहारिणी अमावस्या का पूजन

किसानों के लिए महंत जगन्नाथ पुरी ने किया हलहारिणी अमावस्या का पूजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अन्न के महत्व को समझ कर ही पुण्य की प्राप्ति है : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 18 जून : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने संत महापुरुषों एवं किसानों के साथ हलहारिणी अमावस्या का विशेष पूजन किया एवं किसानों ने खेतों में जा कर ट्रैक्टर, हैरो एवं अन्य कृषि यंत्रों को तिलक अभिषेक किया।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि इस पूजन का प्रतीक किसानों का हल है। इस दिन पूजन करने का उद्देश्य यह है कि किसानों द्वारा किसी भी शुभ काम का आरंभ भगवान की आराधना, पूजन और धन्यवाद करते हुए करना है। इस दिन किसान विधि- विधान से हल का पूजन करके हरी-भरी फसल बनी रहने के प्रार्थना करते हैं ताकि घर में अन्न-धन की कमी कभी भी महसूस न हो। महंत जगन्नाथ पुरी ने किसानों की मेहनत से पैदा हुए अन्न के महत्व के बारे में भी बताया कि नौ प्रकार के दान का धर्मग्रंथों जिक्र किया है जिनमें अन्न दान विशेष है। किसान की मेहनत से अन्न पैदा होता है। इंसान को भोजन के लिए दोनों हाथों से कमाना है तो एक हाथ से दान करना चाहिए। यही मानवता की निशानी है।
महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि गृहस्थ आश्रम की दान से शोभा है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि अकेला भोजन करने वाले को मोक्ष नहीं है। मिलकर चलने वाला ही मोक्ष का भागी। साथ चलने वाला ही मंजिल पर पहुंचता है। इसलिए अन्न के महत्व को समझते हुए अन्न दान करके पुण्य का अर्जन सर्जन करें। इस अवसर पर किसान सुक्खा सिंह, श्यामू, लखविंदर सिंह, तेज प्रताप एवं बलविंदर इत्यादि ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हलहारिणी अमावस्या का पूजन सम्पन्न करवाया और प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, नसीब सिंह, विजयपाल, मीनाक्षी, सुखमीत कौर, विशु एवं संगीता इत्यादि भी मौजूद थे।
महंत जगन्नाथ पुरी पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित

Sun Jun 18 , 2023
पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम। पिहोवा 18 जून : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत […]

You May Like

Breaking News

advertisement