इलाके की सुख समृद्धि के लिए महंत जगन्नाथ पुरी ने किया मारकंडा नदी पूजन

इलाके की सुख समृद्धि के लिए महंत जगन्नाथ पुरी ने किया मारकंडा नदी पूजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मारकंडा नदी में बरसात के आए पानी के बाद हुआ पूजन।

कुरुक्षेत्र, 27 जून : हर वर्ष की भांति सावन महीने से पहले मारकंडा नदी में आए जल बहाव को लेकर अखिल भारतीय श्री मार्कण्डेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सान्निध्य में मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया।
महंत जगन्नाथ पुरी ने श्रद्धालुओं के साथ मारकंडा नदी का नारियल, पुष्प एवं फलों के साथ पूजन किया। मारकंडा नदी की आरती की गई एवं उस के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि यह पूजन मारकंडा नदी के जल बहाव का स्वागत करते हुए इलाके के लोगों एवं किसानों की सुख समृद्धि की कामना की जाती है। उन्होंने बताया कि यह सावन महीने से पूर्व का पहला पूजन होता है। मारकंडा नदी एवं ऋषि मार्कण्डेय से कामना की जाती है कि पूरा सावन महीना किसानों और इलाके के लोगों पर कृपा दृष्टि बनाए रखें। सावन महीने की शुरुआत व्यास पूर्णिमा के बाद 4 जुलाई से होगी। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि पूरा सावन मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में निरंतर पूजन होगा। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी रुपनाथ, बिल्लू पुजारी, अशोक कुमार, सुक्खा सिंह, नाजर सिंह, नीरज गुप्ता एवं विजय कुमार भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी मारकंडा नदी पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डा. संजीव कुमारी की पुस्तक 'शिव पुरोहित: जंगम' का स्थानेश्वर महादेव मंदिर में विमोचन

Tue Jun 27 , 2023
डा. संजीव कुमारी की पुस्तक ‘शिव पुरोहित: जंगम’ का स्थानेश्वर महादेव मंदिर में विमोचन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज एवं महंत बंशी पुरी जी महाराज ने किया विमोचन। कुरुक्षेत्र 27 जून : हरियाणा की प्रसिद्ध लेखिका डॉ. संजीव कुमारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement