महन्त किशोर पुरी महाराज का 88 साल की उम्र में निधन, षड्दर्शन साधुसमाज के संरक्षक महन्त बंशी पुरी व मुख्यमंत्री गहलोत ने जताया शोक

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

राजस्थान जयपुर : विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत किशोर पुरी महाराज का आज निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। वे काफी दिनों से अस्वस्थ थे। महंत किशोर पुरी का जयपुर के एक निजी अस्पताल में आज अंतिम सांस ली है। महंत किशोर पुरी के निधन का समाचार मिलते ही संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी के बाजार बंद कर दिए गए हैं। वहीं मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए है। महंत किशोर पुरी महाराज के निधन पर स्थानीय नेताओं से लेकर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने दुख जताया है। षड्दर्शन साधुसमाज के संरक्षक महन्त बंशी पुरी जी महाराज व प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा, मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत श्री किशोरपुरी महाराज के निधन की जानकारी दुखद है। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें। बालिका शिक्षा के लिए किए गए महंत किशोर पुरी महाराज के प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। मिश्र ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने दिवंगत किशोरपुरी जी महाराज को पुण्यात्मा बताते हुए कहा कि समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को सदैव याद किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय, अन्य शहरों में भी ऐसे प्रोजेक्ट से समाज में सहयोग देना चाहिए : न्यायाधीश मंजरी नेहरू कौल

Sun Aug 8 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 नगर के निराश्रित एवं उपेक्षित बुजुर्गों को प्रेरणा डे केयर सेंटर का होगा लाभ : सिंगला। कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त :- श्री रामस्वरूप सिंगला सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रेरणा वृद्धाश्रम के परिसर में आधुनिक सेवाओं से युक्त भव्य माता अशरफी देवी डे केयर […]

You May Like

Breaking News

advertisement