जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी व स्वामी हरि ओम महाराज कर रहे हैं मानव कल्याण के लिए मां त्रिपुरा सुंदरी महायज्ञ

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मां त्रिपुरा सुंदरी महायज्ञ एवं कथा में शामिल हो रहे हैं दूर दूर से श्रद्धालु।

कुरुक्षेत्र, 11 मार्च : जग ज्योति दरबार व जग ज्योति सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के महंत राजेंद्र पुरी के नेतृत्व में तथा त्रिपुरा सुंदरी पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरि ओम महाराज के मार्गदर्शन में लुखी में 10 दिवसीय मां त्रिपुरा सुंदरी महायज्ञ एवं कथा चल रही है। इसमें कुरुक्षेत्र सहित दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि त्रिपुरा सुंदरी पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरि ओम महाराज का समाज एवं मानव कल्याण के लिए देश में 108 महायज्ञ करने का प्रण है। वह अभी तक 23 राज्यों में एक सौ महायज्ञ कर चुके हैं तथा लुखी में चल रहा मां त्रिपुरा सुंदरी महायज्ञ उनका 101 वां यज्ञ है। इससे पहले भी हरि ओम महाराज कुरुक्षेत्र में 501 कुंडीय यज्ञ कर चुके हैं। स्वामी हरि ओम महाराज ने कहा कि पूरा भारत देश ऐसे हालात में पहुंच गया है कि जीना है तो यज्ञ जरूरी है। नहीं तो देश का वातावरण ऐसा होता जा रहा है कि मानव जीवन के लिए समस्याएं पैदा हो रही हैं। इस का प्रमाण कोरोना, बाढ़, महामारी जैसी बीमारियां हैं। यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। अब भी अगर मानव समाज में जागृति नही आई तो दुनिया को अनेकों कष्टों को झेलना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के लिए हर घर में यज्ञ अवश्य होना चाहिए। देश विदेश में सनातन की अलख जगा रहे महंत राजेंद्र पुरी ने भी कहा कि आज अगर देश को बचाना है तो अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़े रखना होगा।
मां त्रिपुरा सुंदरी महायज्ञ आरती के समय जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी व स्वामी हरि ओम महाराज व अन्य।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का स्वाभिमान सम्मेलन सफल रहा

Mon Mar 11 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र से बड़ी संख्या में स्वाभिमान सम्मेलन में युवा शामिल हुए। कुरुक्षेत्र, 11 मार्च : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महामंत्री राजेश सिंगला ने कुरुक्षेत्र में बताया कि संस्था का स्वाभिमान सम्मेलन पूरी तरह सफल रहा है। इस सम्मेलन में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के […]

You May Like

Breaking News

advertisement