जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी एवं स्वामी हरि ओम महाराज ने देश की मजबूती के लिए दी प्रेरणा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चल रहा है 101 वां मां त्रिपुरा सुंदरी महायज्ञ।

कुरुक्षेत्र, 12 मार्च : संत महापुरुषों की प्रेरणा से मजबूत भारतवर्ष का निर्माण होगा। भारत में समाज की मजबूती के लिए हमें धर्म का अनुसरण करना होगा। जग ज्योति दरबार व जग ज्योति सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के महंत राजेंद्र पुरी के नेतृत्व में तथा त्रिपुरा सुंदरी पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरि ओम महाराज के मार्गदर्शन में लुखी में चल रहे 10 दिवसीय मां त्रिपुरा सुंदरी महायज्ञ एवं कथा के अवसर पर स्वामी हरिओम महाराज ने भारी संख्या में श्रद्धालुओं को पूजा तथा यज्ञ का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की ही ताकत है कि पूरा विश्व भारत को धर्म गुरु मानता है। उन्होंने कहा कि आज हमें अपने बच्चों में अच्छे संस्कार देने के लिए उन्हें धर्म व सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देनी चाहिए। कुरुक्षेत्र में चल रहे 101 वें मां त्रिपुरा सुंदरी महायज्ञ में दूर दूर से श्रद्धालु आहुति देने के लिए पहुंच रहे हैं। स्वामी हरिओम महाराज ने कहा कि हमारा देश क्षेत्रफल को दृष्टि से आबादी में लगातार फैलता जा रहा है। पहले गांव में 10 से 20 घर होते है परंतु अब सैंकड़ों घर होते जा रहे हैं। वातावरण ऐसा होता जा रहा कि यज्ञ बहुत जरूरी है।
देश विदेश में सनातन की अलख जगा रहे महंत राजेंद्र पुरी ने भी कहा कि आज सनातन ही एक मजबूत ताकत है जो हमारे बच्चों को देश की संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ सकती है। सनातन को विश्व के कोने कोने में पहुंचने के लिए संत महापुरुष ही मार्गदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य सेवक राज कुमार के साथ राहुल तंवर एडवोकेट, इकबाल सिंह, अभिमन्यु सिंह, परमिंदर राणा उर्फ सिंटू, बबली राणा, प्रहलाद राणा, दिलबाग राणा, ओम प्रकाश राणा, जितेंद्र सिंह, इंद्रपाल, संजय, संदीप, रॉकी राणा, सुंदर सिंह, चंद्रहास राणा, विजय राणा, अजय राणा, मनदीप इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को दी शुभकामनाएं।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लिए भी नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नई दिशा होगी।
संत महापुरुष यज्ञ के लिए जाते हुए।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम ने एक बार फिर रचा इतिहास, बुजुर्ग दम्पति का हुआ पुनर्मिलन

Wed Mar 13 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। प्रेरणा का बुजुर्गों को उनके परिवारों से मिलवाने का 157 वां सफल प्रयास।वृद्धाश्रम में रह रहे पति को मनाने दिल्ली से आई पत्नी। कुरुक्षेत्र, 12 मार्च : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का प्रेरणा वृद्धाश्रम अपनों द्वारा नकारे एवं घरों से निकाले बुजुर्गों को आश्रय देने का ही कार्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement