मानव सेवा और अपने कर्म से धर्म की रक्षा करना ही सनातन है : महंत राजेंद्र पुरी

मानव सेवा और अपने कर्म से धर्म की रक्षा करना ही सनातन है : महंत राजेंद्र पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हिंदुत्व और सनातन का संपूर्ण ज्ञान जरूरी है : महंत राजेंद्र पुरी।

कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने सत्संग में श्रद्धालुओं को सनातन धर्म की जानकारी देते हुए बताया कि मानव सेवा और अपने कर्म से धर्म की रक्षा करना ही सनातन है। साथ ही आने वाली पीढ़ी को धर्म की जानकारी देना, जीव और प्रकृति की सेवा, सनातन धर्म की पूजा एवं अपने देवी देवताओं की जानकारी देना यही सनातन है।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि अपने धर्म एवं समाज की रक्षा के लिए अब जागृति की आवश्यकता है। मंदिर में दिखावे के लिए जाना, हिंदू धर्म की पहचान के नाम से जाने वाले तीर्थों पर बिना श्रद्धा के जाना और पाप कर्म करना कयामत की आहट है। उन्होंने कहा आधुनिक समाज के बच्चों का मां बाप का कहना ना मानना, उम्र के साथ साथ मां बाप के खिलाफ हो जाना, हर रोज कोर्ट मैरिज, तलाक, बलात्कार जैसी घटनाओं का सामने आना यह सब संस्कारो को कमी की वजह से होता जा रहा है।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि आज का युग आधुनिक युग है। सोशल मीडिया का युग है, कोई भी धार्मिक गुरु, कथा वाचक या हिंदू की आस्था कावड़ यात्रा, इसके अलावा स्कूल कालेज, कार्यालय या अन्य स्थानों में जय श्री राम, हर हर महादेव, राम राम इस तरह के संबोधन से एक दूसरे को बुलाए जाने को मूर्ख या अनपढ़ समझना ही हिंदुओं के पतन का कारण बनता जा रहा है। दुर्भाग्य की बात तो ये है कि न सिख, न ईसाई न ही कोई अन्य धर्म का व्यक्ति हिंदू धर्म कर्म की बुराई नही करता है। सबसे बड़ा दुश्मन और बुराई करने वाला खुद हिंदू ही है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार, मानव सेवा, सादा आचरण, जीव जंतुओं और प्रकृति की सेवा जीवन की वास्तविक सौंदर्यीकरण है।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा जग ज्योति दरबार ने यह संकल्प लिया है कि आगे का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म के प्रचार और हिंदुओं को शिक्षा देने के लिए बाध्य करना रहेगा। समाज में व्याप्त विषमताओं और कुरीतियों को खत्म करने के लिए परस्पर प्रेम और सौहार्द बढ़ाने के लिए, जन कल्याण और बच्चों को नशे से दूर रखकर खेलने, आगे बढ़ने के जो संभव हो सकेगा जग ज्योति दरबार करेगा। महंत राजेंद्र पुरी ने विनम्र अपील करते हुए कहा कि कोई सामाजिक, धार्मिक या जन कल्याणकारी योजना के साथ आगे बढ़ने वाली संस्था या व्यक्ति विशेष दरबार से जुड़ना चाहे उनका हमेशा स्वागत है।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बम भोले की गूंज के साथ शिव भक्तों ने अधिक सावन सोमवार को विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

Mon Jul 24 , 2023
बम भोले की गूंज के साथ शिव भक्तों ने अधिक सावन सोमवार को विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम विद्यापीठ श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सावन के अधिक मास सोमवार को किया गया रुद्राभिषेक। कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement