जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने फिल्म आदि पुरुष का किया विरोध

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने फिल्म आदि पुरुष का किया विरोध।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

महंत राजेंद्र पुरी बोले भगवान श्री राम से ऊपर कुछ नहीं।

कुरुक्षेत्र, 22 जून : धर्मनगरी के जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने दरबार में श्रद्धालुओं के साथ रामायण का गुणगान किया एवं महत्व की चर्चा की। उन्होंने विशेषकर बताया रामायण क्या है, भगवान श्री राम कौन हैं और हमारे हिंदू धर्म में क्या महत्व है।
महंत राजेंद्र पुरी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए फिल्म आदिपुरुष की बड़े कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए विरोध किया। उन्होंने कहा भगवान श्री राम जी के नाम पर रामायण को आधार बनाकर जो आदि पुरूष नाम की फिल्म दिखाई जा रही है उसका जग ज्योति दरबार जम कर विरोध करता है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि जिस भी किसी डायरेक्टर ने, पैसे लगाने वालों ने या इस फिल्म में अभिनय करने वाले हर पात्र को दंड मिलना चाहिए। यह फिल्म हमारी संस्कृति एवं संस्कारों को खराब करेगी।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में हर एक सनातनी से, हिंदू धर्म को मानने वालों से प्रार्थना है कि इस फिल्म का विरोध किया जाए। दरबार से जुड़े लोगों को महंत राजेंद्र पुरी कहा कि खुलकर इस फिल्म का विरोध करो। अपने आस पास जहां इस फिल्म बारे बात चले या देखने की बात चले उन्हे समझाओ। जितना कर सको, जैसे कर सको, विरोध करो।
महंत राजेन्द्र पुरी ने फिल्मों को पास करने सेंसर बोर्ड को भी खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि आज के युग में चंद पैसे के लालच में अपने धर्म का मजाक उड़ाना ठीक नहीं है। आने वाली पीढ़ी को पर क्या असर पड़ेगा। यह सोचने का विषय है।
महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआ: आरक्षित वन भूमि पर खरीद फरोख्त का खेल जारी है,

Thu Jun 22 , 2023
जफर अंसारी लालकुआं प्रदेश की धामी सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद आरक्षित वन भूमि पर खरीद-फरोख्त का खेल जारी है ताजा मामला लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बागजाला का है जहा तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की गौला रेंज में आरक्षित वन भूमि पर भूमाफिया धडल्ले से वनभूमि की […]

You May Like

Breaking News

advertisement