जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन धर्म के प्रतीक

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विश्व के हर कोने में सनातन धर्म की आवाज बुलंद हो रही है।

कुरुक्षेत्र, 5 मार्च : देश विदेश में सनातन धर्म का प्रचार कर रहे जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व के हर कोने में सनातन धर्म की आवाज बुलंद हो रही है। आज सनातन में विश्वास करने वाले भारतीयों का सिर भी गर्व से उठता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदू के स्वाभिमान को जगाया है। मोदी निश्चित रूप से आज सनातन के प्रतीक हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि आज देश के संत महापुरुषों को भी विश्वास है कि भारतीय संस्कृति सुरक्षित होने के साथ विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में इतना दम है, क्योंकि मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। आज देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। क्योंकि मोदी जो गारंटी देते हैं, उसे पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर इसका गवाह है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास कार्य कर रहे हैं तथा संत महापुरुषों को पूरा मान सम्मान दे रहे हैं।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश के सुप्रसिद्ध गायक अजय याज्ञनिक जयराम विद्यापीठ में करेंगे सुंदरकांड पाठ की मनमोहक सुचारू पदावली की दिव्य पीयूष धारा प्रवाहित

Tue Mar 5 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जायेगा ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी का प्रकट दिवस। कुरुक्षेत्र, 5 मार्च : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन संस्कृति के प्रबल सम्पोषक, राष्ट्र एवं राष्ट्रीयता के मुखर उदबोधक, धर्म – अध्यात्म -सेवा -संस्कार तथा नैतिकता के माध्यम से राष्ट्र के […]

You May Like

Breaking News

advertisement