जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा सनातन को घर घर पहुंचा कर मजबूत करना है

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र में जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने सनातन से लोगों को जोड़ने के लिए चलाया अभियान।

कुरुक्षेत्र, 3 जुलाई : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी निरंतर सनातन धर्म के प्रचार के लिए कार्य कर रहे हैं। गांवों एवं शहरों में लोगों को सनातन से जोड़ने के लिए जन सम्पर्क अभियान भी चला रहे हैं। इसी अभियान के अंतर्गत बुधवार को महंत राजेंद्र पुरी कुरुक्षेत्र के कैलाश नगर, सैक्टर 13, 5 व 3 सहित वशिष्ठ कालोनी तथा पीपली में कई घरों में गए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म प्रचार के लिए उनकी यात्रा निरंतर चलती रहेगी। लोगों को सनातन का महत्व बताना है तथा पाश्चात्य सभ्यता व संस्कृति के विनाश के रास्ते से युवा वर्ग को बचाना हैं। महंत राजेंद्र पुरी के सनातन प्रचार के कुरुक्षेत्र कार्यक्रमों में रवि शर्मा, राजीव शर्मा, मदन लाल छाबड़ा, बलराम चौहान व दिलबाग इत्यादि ने विशेष सहयोग किया। उन्होंने कहा कि सनातन के मार्ग पर चल कर ही हमारे मजबूत हिन्दू राष्ट्र का संकल्प पूर्ण होगा। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि राजनीति से पहले राष्ट्र की मजबूती जरूरी है। इसके लिए हमें अपने बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को डालना है। सनातन से ही हमारा देश विश्व का सबसे मजबूत राष्ट्र बनेगा।
श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने अग्रवाल समाज की विधवा महिलाओं को वितरित की पैंशन

Wed Jul 3 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत समाज की भलाई के लिए हमेशा तत्पर। कुरुक्षेत्र, 3 जुलाई : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने बुधवार को अग्रवाल समाज की 18 विधवा महिलाओं को पेंशन वितरित की। उल्लेखनीय है कि श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने गणतंत्र दिवस पर अग्रवाल समाज की […]

You May Like

advertisement