जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा सावन में भगवान महादेव के प्रति है श्रद्धालुओं का उत्साह, समर्पण एवं आस्था।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने सावन में गौ पूजा एवं सेवा का महत्व बताया।

कुरुक्षेत्र, 25 जुलाई : ब्रज मंडल महादेव भोलेनाथ की यात्रा से लौटने के बाद जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि उन्होंने पूरी यात्रा में सभी धर्म, समाज एवं वर्ग के लोगों का भगवान महादेव के प्रति उत्साह, समर्पण एवं आस्था देखी है। कुरुक्षेत्र से चली ब्रज मंडल महादेव भोलेनाथ यात्रा का सभी वर्गों, समाज एवं धर्म के लोगों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के विभिन्न शहरों एवं कस्बों में सनातन के प्रति भी लोगों की आस्था व लगाव देखा। सनातन धर्म में सावन महीने की पूजा का विशेष महत्व है। महंत राजेन्द्र पुरी ने कहा कि स्नेह, श्रृंगार एवं पूजन के पवित्र सावन महीने में चारों ओर का वातावरण उत्साहजनक बना हुआ है। भगवान शिव के प्रति आस्थावान श्रद्धालु भक्ति भाव से पूजा अर्चना में जुटे हुए हैं। सावन में पूजन, जलाभिषेक, पार्थिव शिवलिंग पूजन व धार्मिक आयोजित किए जा रहे हैं । देश विदेश में सनातन का प्रचार कर रहे महंत राजेंद्र पुरी ने सावन महीने में सनातन परम्परा के अनुसार गौ पूजन का भी महत्व बताया। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन में सावन का विशेष महत्व है। यही महीना भाई-बहन के साथ तमाम रिश्तों के पवित्र प्रेम और स्नेह की डोर से तो जोड़ता ही है, साथ ही साथ इस महीने में नव विवाहिता भी हाथों में मेंहदी रचाकर अपने प्रियवर के आने की राह देखती हैं। महंत राजेंद्र पुरी के मार्गदर्शन में वीरवार को अनेक गांवों में महारुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप के कार्यक्रम भी हुए। उन्होंने बताया कि श्रावण का शाब्दिक अर्थ श्रवण से लिया गया है जिसका तात्पर्य इस महीने में सत्संग, कथा, प्रवचन, धर्मोपदेश सुनने से है।
गौ माता के साथ महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुख:भंजन महादेव मन्दिर में शिव महापुराण कथा प्रारंभ।

Thu Jul 25 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। यजमानों ने शिव महापुराण सिर पर रख कर सन्नेहित सरोवर कि परिक्रमा की।श्रावण मास में शिव महापुराण कथा सुनने का विशेष महत्व।प्रतिदिन प्रातः शिव पूजन के साथ अभिषेक होगा। कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्राचीन दुख:भंजन महादेव मन्दिर परिसर सन्नेहित सरोवर पर आज शिव महापुराण कथा […]

You May Like

advertisement