जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया गुप्त नवरात्र को मोक्ष की कामना के लिए महत्वपूर्ण माना गया है

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

आषाढ़ गुप्त नवरात्र नौ दिनों का पर्व देवी शक्ति के नौ अवतारों की पूजा के लिए समर्पित है।

कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई : धर्मनगरी के जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी व अन्य संतों के सानिध्य में निरंतर आषाढ़ गुप्त नवरात्र का पूजन एवं हवन चल रहा है। वीरवार होने के कारण दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। इस मौके पर महंत राजेंद्र पुरी ने सनातन परंपरा के अनुसार गुप्त नवरात्र पूजन का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि वैसे तो गुप्त नवरात्र में महाविद्याओं को सिद्ध करने के लिए विशेष पूजा अर्चना करते हैं। यह पूजा मोक्ष की कामना के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। मां दुर्गा के सप्तशती का पाठ करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि प्रथम दिन मां काली, दूसरे दिन मां तारा, तीसरे दिन मां त्रिपुरा सुंदरी, चौथे दिन मां भुवनेश्वरी, पांचवें दिन मां छिन्नमस्ता, छठे दिन मां भैरवी, सातवें दिन मां धूमावती, आठवें दिन मां बगलामुखी, नौवें दिन मां मातंगी देवी और दसवें दिन मां कमला की साधना करने से माता रानी की विशेष कृपा होती है। गुप्त नवरात्र नौ रात तक मनाया जाने वाला त्यौहार है। इस दौरान मां शक्ति के विभिन्न रूपों को पूजा जाता है। इस दौरान भक्त देवी का आशीर्वाद और आध्यात्मिक विकास पाने के लिए उपवास रखते हैं। मंत्र पढ़ते हैं और पूजा करते हैं।
जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में चल रहे सवा लाख पंच दिवसीय महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान का हुआ समापन

Fri Jul 12 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जयराम विद्यापीठ में महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान समापन पर हवन व भंडारे का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में निरंतर सर्वकल्याण की भावना से चल रहे […]

You May Like

advertisement