जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया सीता नवमी पर्व का महत्व

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सनातन धर्म के अनुसार हर पूजा एवं पर्व का अपना महत्व है।

कुरुक्षेत्र, 16 मई : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी पर सीता नवमी का पूजन करने के उपरांत बताया कि सनातन एवं हिंदू धर्म में रामनवमी के समान ही सीता नवमी पर्व का भी विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि सीता नवमी के दिन ही माता जानकी का जन्म हुआ था और इस कारण सीता नवमी पर माता सीता की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि सीता नवमी का त्यौहार हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। जो श्रद्धालु इस दिन माता सीता की सच्चे मन से आराधना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। माता सीता पर्व की कथा पढ़ने का भी अलग महत्व पुराणों में बताया गया है। जो श्रद्धालु माता सीता की कथा पढ़ता है या सुनता है, उसके जीवन से सारे दुख खत्म हो जाते हैं। सुख का आगमन होता है और माता सीता का आर्शीवाद हमेशा बना रहता है। इस मौके पर डा. चरण सिंह, जसबीर सिंह, कमल सिंह, डा. रंजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, पवन माजरी, मक्खन सिंह श्री नगर व विकास शर्मा इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी श्रद्धालुओं के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी पर सर्वकल्याण की भावना से महंत जगन्नाथ पुरी ने किया अनुष्ठान

Thu May 16 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। आस्था एवं भक्ति भाव से जुटे श्रद्धालु व यजमान। कुरुक्षेत्र, 16 मई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों ने सर्वकल्याण की भावना से वैशाख […]

You May Like

Breaking News

advertisement