![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231001-WA0068.jpg)
त्यौहारों के सीजन में वस्तुओं और पटाखों पर भगवान के चित्र प्रकाशित न हों : महंत राजेंद्र पुरी।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
वस्तुओं की पैकिंग एवं पटाखों पर भगवान के चित्र प्रकाशित करना गलत है।
कुरुक्षेत्र, 1 अक्तूबर : त्यौहारों का सीजन प्रारम्भ हो गया है तो बहुत सी कंपनियां अपनी वस्तुओं की पैकिंग पर विभिन्न देवी देवताओं के चित्र प्रकाशित करती है। यह पैकिंग इधर उधर फेंक दी जाती है। इस पर संत महापुरुषों ने आपत्ति जाहिर की है।
सनातन प्रचार अभियान चलाए हुए जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हम अपने देवी देवताओं की पूजा करते हैं। इन देवी देवताओं के चित्र आपत्ति जनक वस्तुओं की पैकिंग एवं पटाखों पर प्रकाशित नहीं करने चाहिए। बहुत से पटाखों पर माता लक्ष्मी, वीर हनुमान एवं अन्य देवी देवताओं के चित्र होते हैं जो एक तरह से देवी देवताओं का अपमान है। ऐसे चित्र प्रकाशित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि पैकिंग पर प्रकाशित चित्रों का विरोध करें व इन्हें ऐसे न फैंकें कि पैरों में आए। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि उनका इस संबंध में अभियान जारी रहेगा।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी जानकारी देते हुए।