हरियाणा प्रदेश की पहचान देसी रहन सहन, देसी खानपान बनाए रखें : महंत राजेंद्र पुरी

हरियाणा प्रदेश की पहचान देसी रहन सहन, देसी खानपान बनाए रखें : महंत राजेंद्र पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का नौजवान ध्यान रखें : महंत राजेंद्र पुरी।

कुरुक्षेत्र, 20 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने जनसम्पर्क एवं धर्म प्रचार के कार्यक्रम के अंतर्गत दर्जनों गांवों का दौरा किया। विभिन्न गांवों के सरपंचों एवं पंचों से मुलाकात की। साथ मौजूदा हालात के बारे विचार विमर्श किया। महंत राजेंद्र पुरी ग्रामीणों को राजनीतिक एवं धार्मिक कार्यों के बारे जानकारी दी। सभी लोगों को जागरूक रहने आह्वान करते हुए कहा कि विशेष कर युवा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का ध्यान अवश्य रखें। हरियाणा प्रदेश अपने रहन-सहन, खान-पान और संस्कारों के लिए देश भर में जाना जाता है। इसलिए हमें अपने संस्कार और पहचान बनाए रखनी चाहिए। अपने बच्चों को स्वस्थ रखने, अच्छा खानपान की आदत डाल लेनी चाहिए। यह जिम्मेवारी मां बाप की है कि बच्चों को अपने धर्म और संस्कारों की जानकारी दें। आगामी समय के लिए हमेशा तत्पर रहें। धार्मिक या राजनीतिक रूप से जग ज्योति दरबार की तरफ से जिसको जो जिम्मेवारी मिले, पूरी लगन और निष्ठा से निभाई जाएं।
महंत ने अपने संदेश में कहा कि बाहर के खानपान से जितना हो सके दूर रहें। हर घर में पुदीना, लहसुन, अनारदाना, हरा धनिया और स्वादानुसार काली मिर्च की चटनी का दिन में एक बार उपयोग अपने खाने में जरूर करें। गांव या शहर में कोई मंदिर या धार्मिक स्थान बिना देख रेख के लावारिस पड़ा हो, तो युवा साथी किसी के भरोसे न रहें, अपने सामर्थ्य से या संभव हो तो गांव के सरपंच इत्यादि से मदद लेकर उस स्थान की सफाई करें। जितना हो सके वहां आना जाना शुरू करें। सनातन धर्म सिर्फ अपने जीवन में उतार लें। हर वो स्थान जहां कभी भी किसी भी रूप में भगवान को स्थान दिया गया है वो पूजनीय है। वहां साफ सफाई हर नागरिक का कर्तव्य है। इससे हमें भगवान का आशीर्वाद तो मिलेगा ही साथ ही हमारे मन में श्रद्धा और संस्कार को भावना खुद ब खुद आयेगी।
कार्यक्रमों में मुख्य रूप से सुरजीत टमक, सरपंच पबनावा, अजय कुमार, सरपंच चंदलाना, चौधर अर्जुन सिंह, राज कुमार, महेश कुमार, रमेश मदुदो, पंडित रवि शर्मा और दरबार के सेवक राज कुमार, बिल्लू गिल आदि मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी श्रद्धालुओं के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अत्यंत सहज, सरल, उदार व परोपकारी थे संत राम दास महाराज : श्रवणानंद सरस्वती महाराज

Mon Mar 20 , 2023
अत्यंत सहज, सरल, उदार व परोपकारी थे संत राम दास महाराज : श्रवणानंद सरस्वती महाराज। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : दावानल कुंड क्षेत्र स्थित करह आश्रम में विजय राघव सरकार ट्रस्ट के तत्वावधान में अनन्तश्री विभूषित करह बिहारी सरकार बाबा राम दास महाराज […]

You May Like

Breaking News

advertisement