स्थाण्वीश्वर महादेव मन्दिर थानेसर के संचालक महंत श्री बंसी पुरी जी महाराज का भी पश्चिम विहार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में प्राप्त होगा सान्निध्य

स्थाण्वीश्वर महादेव मन्दिर थानेसर के संचालक महंत श्री बंसी पुरी जी महाराज का भी पश्चिम विहार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में प्राप्त होगा सान्निध्य।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कथा का 31 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ।

नई दिल्ली : श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन, पश्चिम विहार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर थानेसर के संचालक षडदर्शन साधुसमाज के संरक्षक एवं अनेकों मठ मन्दिर आश्रमों के परमाध्यक्ष महंत श्री बंसी पुरी जी महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त होगा। मां बगलामुखी के आराधक आचार्य भरत जी महाराज के मुखारविंद से यह कथा 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक प्रतिदिन सायं 3 बजे से सायं 6.30 तक चलेगी। 31 दिसंबर को शौभाग्यशाली महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा से इस कथा का विधिवत शुभारंभ होगा।
श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट के प्रधान राजेश गोयल ने बताया कि त्यागमूर्ति श्री चिरंजीपुरी जी महाराज की प्रेरणा से ट्रस्ट के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कथा में शामिल होने के लिए देश तमाम संत-महात्मा भी पधार रहे हैं। इसी क्रम में कथा के प्रथम दिन, रविवार, 31 दिसम्बर को सायं 6 बजे से 6.30 बजे तक स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर, थानेसर के संचालक महंत श्री बंसी पुरी जी महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त होगा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित थानेश्वर में स्थानेश्वर महादेव मंदिर की बड़ी महत्ता है। इस प्राचीन मंदिर के लिए कहा जाता है कि स्वयं भगवान शिव यहां वास करते हैं और महाशिवरात्रि की रात को तांडव करते हैं। यही वह मंदिर है जहां पांडवों ने भगवान शिव की आराधना कर महाभारत के युद्ध में कौरवों पर जीत की कामना की थी। भगवान शिव ने उन्हें दर्शन देकर मनोकामना सिद्धि वरदान भी दिया था। धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा भी 3 एकड़ भूमि में एशिया के सबसे ऊंचे 18 मंजिला ज्ञान मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें गीता के 18 अध्याय, 18 अक्षोहिणी सेना, महाभारत के 18 दिनों का युद्ध, अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के प्रतीक एवं कुरुक्षेत्र में पवित्र नदी सरस्वती का स्वरूप देखने को मिलेगा। हमारा सौभाग्य है कि कथा के प्रथम दिवस हमें षडदर्शन साधुसमाज के संरक्षक एवं अनेकों मठ मन्दिर आश्रमों के परमाध्यक्ष महंत श्री बंसी पुरी जी महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त होगा। इस कथा के मुख्य यजमान श्रीमती एवं श्री एस. के. गुप्ता एवं यजमान दरवेश बंसल (शिवाजी पार्क, पंजाबी बाग) हैं। कथा के इस दिन के प्रेरणास्रोत पवन गर्ग (सुपुत्र श्री गंगाबिशन गुप्ता) एवं अति विशिष्ट सहयोगी अशोक जिंदल (सुपुत्र श्री श्रीराम जिंदल) है।
श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के त्यागमूर्ति श्री चिरंजीपुरी जी महाराज, गंगा बिशन गुप्ता, इंद्रेश कुमार, नवीन जिंदल, डॉ. सुशील गुप्ता, राजेश गोयल, सुभाष बिंदल, देशराज सिंगला, जय किशन गुप्ता, सतीश तायल, प्रेम चंद गर्ग, श्रीमती सविता गुप्ता, आई.सी. बंसल, डॉ. विरेंद्र गर्ग, मांगेराम बिंदल, प्रीतिपाल गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, दरवेश बंसल, धर्मपाल गोयल, हरिमोहन गर्ग, नरेंद्र बिंदल, सुनील कुमार गोयल, टी. आर. मित्तल, कृष्ण कुमार गोयल, महावीर गोयल, रघुबीर चंद गर्ग, अशोक गोयल, सुरेंद्र कंसल, अमित अग्रवाल, डॉ. रवि गर्ग मेहमिया, मधुसूदन मित्तल, रघुवीर गर्ग, रामानंद बिंदल, भरत मंगला, मित्रसेन गुप्ता, नरेंद्र गर्ग, रामभज बंसल, सुरेंद्र कुमार वशिष्ठ, सुरेश तायल, प्रवीण बंसल, अंकुश गोयल एवं सीए आनंद जैन सक्रिय हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या : उप मुख्यमंत्री और पूर्व विधायक ने रामनगरी में किया सघन जनसंपर्क

Fri Dec 29 , 2023
अयोध्या:——-*उप मुख्यमंत्री और पूर्व विधायक ने रामनगरी में किया सघन जनसंपर्क *मनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्याप्रधानमंत्री के अयोध्या धाम आगमन को लेकर शुक्रवार को रामनगरी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने सघन जनसंपर्क कर लोगों को जनसभा और रोड […]

You May Like

advertisement