जयराम विद्यापीठ में ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लेने पहुंचे महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गर्ग।

जयराम विद्यापीठ में ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लेने पहुंचे महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गर्ग।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

समाज सेवा ही मनुष्य जीवन की सबसे बड़ी सेवा है : ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

कुरुक्षेत्र, 22 फरवरी :- देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लेने के लिए महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज के नवनियुक्त उपाध्यक्ष पवन गर्ग जयराम विद्यापीठ परिसर में पहुंचे। ब्रह्मचारी ने पवन गर्ग को आशीर्वाद दिया और समाजसेवा में हमेशा अग्रसर रहने के लिए प्रेरणा एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने कहाकि कुरुक्षेत्र की धरती पर ही भगवान श्री कृष्ण ने अपने मुखारविंद से कर्म का संदेश दिया था। मनुष्य जीवन में समाज सेवा ही सबसे बड़ा कर्म है और समाज सेवा ही मनुष्य जीवन की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने पवन गर्ग की सराहना करते हुए कहाकि गर्ग ने तो अपना पूरा जीवन ही समाज को समर्पित किया हुआ है। पवन गर्ग अपने पिता पूर्व विधायक स्व. ओम प्रकाश गर्ग के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। पवन गर्ग जयराम विद्यापीठ के ट्रस्टी होने के साथ अनेकों शैक्षणिक संस्थाओं का संचालन भी कर रहे हैं। पवन गर्ग ने ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि उन्हें सदा जयराम विद्यापीठ से प्रेरणा मिलती रहती है। उन्होंने कहाकि जयराम संस्थाओं द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में जिस प्रकार शिक्षा, आध्यात्म, मेडिकल, संस्कृत प्रोत्साहन, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का रक्षण इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में जो सेवा की जा रही है उससे ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी तो उनके प्रेरणा स्त्रोत है। ब्रह्मचारी द्वारा दिया गया मार्गदर्शन तो उन्हें समाज में शक्ति प्रदान करता है। गर्ग ने उन्हें दी गई जिम्मेवारी के लिए कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल की माता, राज्य सरकार में पूर्व मन्त्री, जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन एवं महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज की अध्यक्षा सावित्री जिंदल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला, केवल कृष्ण गोयल, विनय गुप्ता, अशोक गर्ग, मुनीष मित्तल, संजीव गर्ग, प्रमोद बंसल, जंग बहादुर सिंगला, कपिल मित्तल, कर्मचारी रोहित , एस एन गुप्ता, संजीव गोयल, मेहर सिंह रामगढ़, दर्शन खन्ना व यशपाल राणा इत्यादि भी मौजूद थे।
महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज के नवनियुक्त उपाध्यक्ष पवन गर्ग जयराम विद्यापीठ में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लेते हुए एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए, साथ में राजेश सिंगला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निधि समर्पण अभियान का मुख्य उद्देश्य किसी प्रकार का धन संग्रह नहीं, बल्कि जन-संग्रह है : महंत जगन्नाथ पुरी

Mon Feb 22 , 2021
निधि समर्पण अभियान का मुख्य उद्देश्य किसी प्रकार का धन संग्रह नहीं, बल्कि जन-संग्रह है : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 संत महापुरुष भी दिखा रहे हैं निधि समर्पण अभियान के लिए उत्साह। कुरुक्षेत्र, 22 फरवरी :- देश का हर नागरिक अयोध्या राम […]

You May Like

advertisement