महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) परिवार के सदस्यों एवं अग्रवाल समाज की महिलाओं ने उत्साह से मनाया तीज उत्सव।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष 9416191877

तीज उत्सव पर बच्चों व महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां, महिलाओं ने तीज पर लगाई मेहंदी।

कुरुक्षेत्र, 6 अगस्त : हर त्यौहार की भांति तीज उत्सव भी महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) परिवार के सदस्यों द्वारा एवं अग्रवाल समाज की महिलाओं ने उत्साह से मनाया। इस मौके पर महिलाओं के साथ लड़कियों एवं बच्चों का भी जोश देखते ही बनता था। मैसी द्वारा विद्या भारती परिसर,गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में तीज उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र, महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल एवं गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा तीज त्यौहार से सम्बंधित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) के प्रधान मुनीष मित्तल ने बताया कि मैसी परिवार द्वारा हरियाली तीज-2024 उत्सव में पारंपरिक हरियाणवी नृत्य-संगीत के साथ खानपान का भी विशेष प्रबंध किया गया था। जिसमें स्थानीय खाद्य विशेषता वाला भोजन के साथ तीज के परम्परागत खाद्य खीर, सूत के लड्डू, गुलगुले, फिरनी, घेवर, बर्फी, पूरी व आलू इत्यादि शामिल किए गए। विशेषकर महिलाओं एवं लड़कियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ उत्साह पूर्वक तीज उत्सव मनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं के लिए निशुल्क में मेहंदी लगाने का प्रबंध किया गया था। महिलाओं को विशेष एक्सपर्ट कारीगरों द्वारा लगाई मेहंदी गई।
कार्यक्रम में डा. मोहित गुप्ता, कपिल मित्तल, राजेश सिंगला, अशोक गर्ग, विनय गुप्ता, संजीव गर्ग, प्रमोद बंसल, अशोक गुप्ता, रवि अग्रवाल, मुकेश मित्तल, प्रवीण मित्तल, अजय गोयल, अजय गुप्ता, विजय गर्ग, शुभम सिंगला, डा. माला राम बंसल, बी.बी. जिंदल, सुमित गर्ग, बृज जिंदल, वरुण गुप्ता, श्रीकांत बंसल, सुधीर कंसल, रमेश गुप्ता, राजन गुप्ता, डी.के. गुप्ता, सुशील अग्रवाल, नरेश सिंगला, राजन जिंदल, सचिन गुप्ता प्रधान सैक्टर 5 अग्रवाल सभा, राजीव गोयल प्रधान अनाज मंडी पिपली, डा. पी.सी. मंगल, संजय गर्ग, विवेक गुप्ता, विवेक भारद्वाज, राम कुमार सिंगला, राज कुमार मित्तल, अमित गोयल, सुभाष गर्ग, मंजू सिंगला, पिंकी जैन, अंजू बंसल, रेणू गुप्ता, स्वाति मंगल, रश्मि गुप्ता, विनोद अग्रवाल, श्रीनिवास गोयल, पवन गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, डा. अरविन्द सैनी, प्रवीण गोयल इत्यादि मौजूद रहे।
कार्यक्रम भाग लेते हुए लोग, प्रस्तुति देते हुए कलाकार व मेहंदी लगवाती हुई महिलाएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज का पर्व।

Tue Aug 6 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष 9416191877 रंग-बिरंगी पोशाकों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने झूलों का आनंद लिया, तीज उत्सव में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी भी रहे मौजूद। कुरुक्षेत्र, 6 अगस्त : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की […]

You May Like

Breaking News

advertisement