सावन शिवरात्रि पर जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर सर्वकल्याण की भावना से ट्रस्टियों तथा शिव भक्तों द्वारा हुआ पूजन।
जयराम विद्यापीठ में हुआ शिवरात्रि पर महारुद्राभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 6 अगस्त :- ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से नियमित सावन पूजन के चलते शिवरात्रि के पावन अवसर पर महारुद्राभिषेक किया गया। इस मौके विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किए गए रुद्राभिषेक में विद्यापीठ जुड़े अनेकों श्रद्धालु एवं ट्रस्टी पहुंचे। शिवरात्रि के अवसर पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के निर्देशानुसार संस्था के ट्रस्टियों ने विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर सर्वकल्याण की भावना से विशेष पूजन किया। इस मौके पर अपने संदेश में ब्रह्मचारी ने कहा कि शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के परम भक्तों द्वारा पूजन का आलौकिक अवसर होता है। उन्होंने बताया कि सावन की शिव पूजा तो विशेष फलदायी होती है। शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के भक्त भी पूर्ण समर्पण भाव से पूजन करते हैं। सावन का महीना आते ही हर तरफ शिव मंदिरों में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की लाईनें लग जाती हैं। ब्रह्मचारी ने कहा कि जो भी भोलनाथ की पूजा पूरे मन से करता है उसकी हर मुराद पूरी होती है। भगवान शिव अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं।
जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर शिवरात्रि पर पूजन एवं अभिषेक करते हुए श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम में माता अशरफी देवी डे केयर सेंटर का लोकार्पण

Sat Aug 7 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष- 94161-91877 हाईकोर्ट न्यायधीश मंजरी नेहरू कौल करेंगी लोकार्पण। कुरुक्षेत्र, 6 अगस्त :- प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला ने बताया कि श्री रामस्वरूप सिंगला सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रेरणा वृद्धाश्रम के परिसर में आधुनिक सेवाओं से युक्त भव्य माता अशरफी देवी डे केयर […]

You May Like

Breaking News

advertisement