राजयोग भवन ब्रह्माकुमारीज धवन कॉलोनी फिरोजपुर शहर की ओर से परमपिता शिव के दिव्या अवतरण तथा दिव्या कर्म का पर्व महाशिवरात्रि 88वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती का पावन अवसर धूमधाम से मनाया

आदरणीय प्रेम दीदी जी जोन इंचार्ज पंजाब मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे।

फिरोजपुर 29 फरवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

राजयोग भवन ब्रह्माकुमारीज धवन कॉलोनी फिरोजपुर शहर की ओर से परमपिता शिव के दिव्या अवतरण दिव्या कर्म का यादगार पर्व महाशिवरात्रि 88वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के पावन अवसर को द ग्रैंड होटल फिरोजपुर शहर में बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आदरणीय प्रेम दीदी जी जोन इंचार्ज पंजाब मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। उन्होंने बताया कि पूरे भारतवर्ष में 8500 आश्रम है और महाशिवरात्रि का पर्व सभी आश्रमों में धूमधाम से मनाया जाता है उन्होंने शिवरात्रि की महिमा बताई और कहां के शिव परमात्मा ही हम सभी आत्माओं के पिता है और त्रिदेव हैं देवों के देव महादेव है उन्होंने यह भी बताया कि हमें काम क्रोध लोभ मोह अहंकार से ऊपर उठकर शिव की साधना करनी चाहिए तभी मनुष्य का कल्याण हो पाएगा। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में फिरोजपुर वासी शामिल हुए। आदरणीय प्रेम दीदी संगीता दीदी सुमिष्ठा दीदी सचल दीदी डिंपल दीदी प्रीती दीदी एवं सभी गणमान्य अतिथि व समस्त ब्राह्मण परिवार ने मिलकर शिवरात्रि के शुभ अवसर परमपिता परमात्मा शिव की जयंती को बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया। राजयोग भवन ब्रह्माकुमारीज फिरोजपुर की ओर से सभी के लिए जलपान, भोजन की व्यवस्था की हुई थी। अंत में आश्रम के इंचार्ज सुर्मिष्ठा दीदी ने सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद किया।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत सेल्फ हेल्प ग्रुप और एनजीओ सम्मान व चाय पर चर्चा

Fri Mar 1 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। चण्डीगढ़ 29 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा दिनांक 28 फरवरी को शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत सेल्फ हेल्प ग्रुप और एनजीओ संपर्क अभियान में पंडित दीन दयाल जिला के प्रमुख सेल्फ हेल्प ग्रुप और एनजीओ के साथ चाय पर चर्चा और सम्मान का आयोजन […]

You May Like

Breaking News

advertisement