लस्सी पीकर जीवन व्यतीत कर रहे महात्मा चिरंजीपुरी भोजन की कभी याद नहींआई

लस्सी पीकर जीवन व्यतीत कर रहे महात्मा चिरंजीपुरी भोजन की कभी याद नहींआई।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – जगदीश शर्मा, दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 28 अप्रैल : महात्मा चिरंजीपुरी पिछले 35 साल से लस्सी पीकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने फल,भोजन आदि का भी ग्रहण नहीं किया। यह प्रेरणा उनको अपने गुरु व संत महात्माओं की संगति से मिली। इसको वह संत महात्माओं का आशीर्वाद मान रहे हैं। जब इस बारे हमारे संवादाता ने महात्मा चिरंजीपुरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह रात में सिर्फ एक बार लस्सी पीते हैं। उसके बाद में पूरा दिन बिना भोजन के ही रहते हैं । चित्रकूट परमहंस अनुसूया आश्रम मध्य प्रदेश से उन्हें यह प्रेरणा मिली कि बिना भोजन के भी जीवन जिया जा सकता है। लोगों के ज्ञान में वृद्धि के लिए ज्ञान मंदिर निर्माणाधीन है जिसे वह अपनी अपनी मेहनत और लोगों के प्रयास से पूरा करवा रहे। इस ज्ञान मंदिर में 18 पुराण ,18 मील, 18 दिन महाभारत युद्ध, 18 मंजिल, 18 असुर सेना और 18 गोत्र का मिश्रण है । मंहत पुरी ने बताया कि यह ज्ञान मंदिर वह अपने गुरु भगवानानंद की प्रेरणा से बनवा रहे हैं। ज्ञान मंदिर का निर्माण एक करोड़ 35 लाख की राशि से तैयार होगा। उन्होंने बताया कि आज के मंदिर लोगों के लिए सेवा भाव ही नहीं बल्कि पैसे कमाने का साधन बन गया है। समाज ने आज के मंदिरों को आय का साधन मान लिया है। उन्होंने आज की राजनीति पर लोगों का ध्यान आकर्षण करने की बात कही है। आज की राजनीति से लोगों में धर्म भाव नहीं रहा। लोग धर्म, जाति के आधार पर एक -दूसरे से भेदभाव करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि सनातन में सभी धर्म का समान महत्व है । सभी धर्म सनातन धर्म की ही देन है। सभी धर्म का समान महत्व है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार देना चाहिए ताकि असमानता का भाव खत्म हो सके और सभी को धर्म का महत्व समझ आ सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: सफ़ाई व्यवस्था सुचारू और फॉगिंग को लेकर नगर निगम के पार्षदों ने महापौर सौरव थपलियाल जी से मुलाकात की

Wed Apr 30 , 2025
देहरादून: सफ़ाई व्यवस्था सुचारू और फॉगिंग को लेकर नगर निगम के पार्षदों ने महापौर सौरव थपलियाल जी से मुलाकात कीसागर मलिकआज सुबह सर्वप्रथम महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी नवनिर्मित पार्षद कार्यालय में स्वागत कर मुलाकात की उसके पश्चात विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त नमामि बंसल जी से समस्या के […]

You May Like

Breaking News

advertisement