श्री पंचमुखी बालाजी धाम में हुआ महारुद्राभिषेक।

श्री पंचमुखी बालाजी धाम में हुआ महारुद्राभिषेक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161–91877

“हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा मंदिर प्रांगण- महाकाल रूप के हुए दर्शन”

हिसार :- हिसार के चौधरीवास गाँव स्थित श्री पंचमुखी बालाजी धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक का प्रारंभ दरबार मे पूजन व शिव विवाह कथा से किया गया। भक्त शिव भोलेनाथ के दर्शन हेतु दरबार मे हाजरी लगाने सुबह से आने शुरू हो गए व अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। रुद्राभिषेक के पश्चात दरबार में पूज्य भाईजी श्री मोनुजी जोशी व भक्तों द्वारा भोलेनाथ के भजन कीर्तन से रिझाया गया व भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। जिसके बाद संध्या विशेष आरती की गई व प्रसाद वितरण किया गया। पूज्य भाईजी द्वारा रुद्राभिषेक का महत्व बताते हुए श्री मोनु भाईजी ने बताया कि इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक करने से शनिदेव, राहु और चंद्रमा की जीवन पर पड़ रही अशुभ दशा से मुक्ति मिलती है। भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से सभी प्रकार के ग्रह दाेष भी दूर हाे जाते हैं। जिसका वर्णन शिवपुराण आदि ग्रंथों में स्वयं भगवान द्वारा भी बताया गया है। अतः भगवान श्री रामचन्द्र भी भोलेनाथ का अभिषेक विजय प्राप्ति के लिए करते हैं।भोलेनाथ अपने सच्चै भक्त की सूक्ष्म पूजा मात्र से ही प्रसन्न हो जाते है व मनचाहा वरदान दे देते है।इस अवसर पर समिति सदस्य उपस्थित रहे।
श्री पंचमुखी बालाजी धाम में हुआ महारुद्राभिषेक।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के बीच एक साथ 12 अखण्ड पाठों का हुआ शुभारंभ।

Sun Mar 14 , 2021
बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के बीच एक साथ 12 अखण्ड पाठों का हुआ शुभारंभ। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 सत्संग से ही हमारे अंदर की प्रवृत्ति बदलती है। हिसार :- वह व्यक्ति बड़ा ही भाग्यशाली होता है जो सत्संग में आता […]

You May Like

advertisement