बिहार: कौआचाड़ में महाविष्णु यज्ञ का हर्षोल्लास के साथ समापन

कौआचाड़ में महाविष्णु यज्ञ का हर्षोल्लास के साथ समापन

सिमराहा (अररिया)

फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर पंचायत स्थित कौआचाड़ गांव में चल रहे विश्व कल्याणार्थ श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ हर्षोल्लास पूर्वक सम्पूर्ण धार्मिक वातावरण में मंगलवार को संपन्न हो गया। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान सह संकीर्तन व हवन में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ी। वहीं यज्ञ स्थल पर पिछले कई दिनों से चल रहे हरे राम हरे कृष्ण नाम जाप अखंड संकीर्तन से गांव सहित आसपास का माहौल काफी भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति से जुड़े दीपक कुमार मंडल ने बताया कि नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ में चल रहे नवाह संकीर्तन में चार दर्जन से अधिक कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। यज्ञ स्थल पर एक दर्जन से अधिक विद्वानों, आचार्यों की टोली द्वारा प्रतिदिन हुए हवन, आरती से माहौल काफी धार्मिक बना रहा। यज्ञ स्थल पर स्थापित भगवान विष्णु की विराट प्रतिमा सहित दर्जनों देवी देवताओं की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इधर विसर्जन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इस दौरान यज्ञ स्थल सहित आसपास का क्षेत्र धार्मिक जयघोष से गुंजायमान बना रहा तथा अखंड संकीर्तन की समाप्ति हुई। संकीर्तन के बाद कीर्तन मंडलियों द्वारा आकर्षक झांकी की प्रस्तुति दी गई। जिसे देखने भीड़ जुटी रही। यज्ञ के आयोजन में समस्त ग्रामीण सहित आसपास के लोग तत्परता से जुटे रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी तौसीफ आलम पहुंचे अररिया

Thu Mar 17 , 2022
एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी तौसीफ आलम पहुंचे अररिया महागठबंधन तोड़ने के लिए सीधे तौर पर तेजश्वी को ठहराया जिम्मेवार, सीमांचल के लिए यह सीट बताया महत्वपूर्ण अररियाएमएलसी चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी तौसीफ आलम मंगलवार को पूर्णिया में नामांकन देने के बाद अररिया पहुंचे। गांधी […]

You May Like

advertisement